Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

बेतिया में 2.264 किलो चरस के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

जनवाद टाइम्स 11 February 2026
20260211_205037
Share News
       

बेतिया / पश्चिम चम्पारण | संवाददाता: मोहन सिंह

पश्चिम चम्पारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला आसूचना इकाई (DIU) की संयुक्त कार्रवाई में 2.264 किलोग्राम चरस के साथ एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को चनपटिया थानाध्यक्ष एवं DIU टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर तस्करी के उद्देश्य से जा रहे हैं। सूचना मिलते ही इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण बेतिया को दी गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल छापेमारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चनपटिया रेलवे स्टेशन के पास से एक पुरुष और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 2.264 किलोग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बीती रात तीसरे अभियुक्त को भी दबोच लिया। इस संबंध में चनपटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. विनोद सहनी, स्व. योगी सहनी के पुत्र, निवासी शिवाघाट, थाना गोपालपुर, जिला पश्चिम चम्पारण
  2. चांदनी सिंह, पति रघुवंश मनी सिंह, निवासी आलोक भारती, थाना नगर, जिला पश्चिम चम्पारण
  3. ओमप्रकाश सहनी, पिता सीताराम सहनी, निवासी शिवाघाट, थाना गोपालपुर, जिला पश्चिम चम्पारण

बरामदगी:

1. 2.264 किलोग्राम चरस
2. एक पल्सर मोटरसाइकिल

पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Post navigation

Previous: शारदा ज्ञान निकेतन बेलकुंडा में 20वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Next: Agra News :‘चेंज द सोच – कन्याकुमारी टू कश्मीर ड्राइव’ आगरा पहुंचा, महिलाओं में निवेश जागरूकता पर जोर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.