बेतिया/पश्चिमी चंपारण। भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंगली थाना पुलिस ने 54.290 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर की गई।

पुलिस के अनुसार 14 फरवरी 2026 को सीमावर्ती क्षेत्र में नेपाल से धुतहा नदी के रास्ते गांजा लाकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद Bihar Police के कंगली थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 54.290 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश महतो, पिता प्रसाद महतो, निवासी दरपा सुखलहिया, थाना दरपा, जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी के रूप में हुई है।
इस मामले में कंगली थाना कांड संख्या 15/26 दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।