संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति निर्बाधित दिए जाने व लाइन लॉस को कम करने,बड़े बकाएदारों के कनेक्शन विच्छेदित करने के उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद बिजलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।शनिवार को बाह जरार और भदरौली फीडर से पोषित गाँवों में संयुक्त टीम ने छापेमारी की जिसमें दो दर्जन से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन करने के साथ साथ कई उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाए गए जबकि दर्जन भर उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की धारा में मुकद्दमा पंजीकृत कराया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को बिजलेंस व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने भदरौली उपकेंद्र से पोषित ग्राम नाघुपुरा में छापेमारी की।छापेमारी से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।चैकिंग टीम को पूर्व में बकाए पर विच्छेदित किए गए संयोजनों में 5 लोग विद्युत चोरी का प्रयोग करते मिले इनके खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 138 B में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। साथ ही पचास हजार से अधिक के बिल बकाया होने पर 15 संयोजन को विच्छेदित किया गया।

वहीं जरार उपकेंद्र से पोषित 11 केवी फीडर विचोला के ग्राम नरहोली में विद्युत चेकिंग के दौरान 10 लोग बिना बिल जमा किए अनाधिकृत रूप से विद्युत का प्रयोग करते पकड़े गए जिनके खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 138 बी में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। साथ ही एक परिसर ऐसा मिला जिसमें बिना संयोजन के विद्युत का प्रयोग हो रहा है इनके खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है जबकि एक उपभोक्ता स्वीकृत भार से अधिक का प्रयोग करते पाया गया।

चैकिंग में 25 उपभोक्ताओं के संयोजनों को बिल बकाया होने पर विच्छेदित किया गया। बाह टाउन में बकाए पर आठ उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए गए। चैकिंग अभियान में उपखंड अधिकारी विशाल भारद्वाज अवर अभियंता जरार नीरज कुमार,अवर अभियंता होश राम सिंह, प्रयाग सिंह नोडल अधिकारी लोकेश कुमार, संदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रवर्तन दल के मुख्य आरक्षी सतवीर सिंह ,नौबत सिंह एवं आरक्षी अजय सिंह शामिल रहे।