Breaking Newsआज़मगढ़उतरप्रदेश

आजमगढ़: उप निरीक्षक प्रदीप सिंह को विदाई देते समय लोगों की आंखों में आंसू आ गए

अतरौलिया से नूर मोहम्मद की रिपोर्ट

बता दें कि आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह आज 1 मार्च को सेवानिवृत्त हुए। क्षेत्र के लोगों को जैसे ही इस बात की भनक लगी भारी संख्या में लोग थाने पर पहुंच गए और फूल माला पहनाकर उप निरीक्षक प्रदीप सिंह को सम्मानित किए। लोगों का कहना था कि उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह जब तक क्षेत्र में थे तब तक ईमानदारी से काम किए और पूरे क्षेत्र के लोग इनके कार्य से खुश हैं। उप निरीक्षक प्रदीप सिंह को विदाई देते समय लोगों की आंखों में आंसू आ गए। नम आंखों से स्थानीय लोगों ने उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को विदाई दी।

 

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए महादेवपुर निवासी हर्ष अग्रहरी ने बताया कि लगभग 2 सालों से उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह अतरौलिया थाने में तैनात थे और जब से इस थाने पर आए हैं तब से स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि हम लोगों को ऐसे ही पुलिस कर्मियों की आवश्यकता है।

 

 

आजमगढ़: उप निरीक्षक प्रदीप सिंह को विदाई देते समय लोगों की आंखों में आंसू आ गए

विदाई समारोह के दौरान मुख्य रूप से गुलाब चंद्र अग्रहरी, दिनेश चंद्र अग्रहरी, सचिन सिंह, अंगद पांडेय, वसीम सहित तमाम लोग मौजूद रहे। विदाई समारोह के दौरान उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों की आंखों में आंसू आ गए। पुलिसकर्मियों ने भी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को नम आंखों से विदाई दी।

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स