अम्बेडकर नगर न्यूजःआजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर आजाद का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

संवाददाता अम्बेडकर नगर
अम्बेडकर नगर जिले मेआजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद रावण का 33 वां जन्मदिन जिला मुख्यालय अंबेडकरनगर के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धूमधाम से जिला अध्यक्ष इंजीनियर जय हिंद की अध्यक्षता में मनाया गया। जन्म दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह व हर्षोल्लास था।
केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं को केक खिलाते हुए जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब यहां पर बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद जी का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि हम सब के मार्गदर्शक व राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसी शख्सियत हैं जिनका काफी कम समय में देश से लेकर विदेशों तक डंका पीटा जाता है। आज बड़े बुजुर्ग से लेकर बच्चे बच्चे की जुबान तक चंद्रशेखर आजाद का नाम प्रचलित है।
जिला प्रभारी बबलू राज ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एक ऐसे गरीब परिवार से उभरे हुए नेता हैं जो छोटे व गरीब मजलुमो की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इस मौके पर नवनियुक्त जिला सचिव मनीष आजाद, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत कनौजिया, जिला मीडिया प्रभारी भीम आर्मी ऋषि कुमार, जिला कोषाध्यक्ष डॉ0 राम सकल निषाद, जिला सचिव आलमदार उर्फ जैदी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर मजाहीर अब्बास उर्फ माया, विधानसभा उपाध्यक्ष टांडा मुकेश कुमार, विधानसभा जलालपुर उपाध्यक्ष सुनील कुमार सोनी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), विपुल राव भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष अकबरपुर, विधानसभा उपाध्यक्ष सूरज राव भीम आर्मी, नवनीत पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विधानसभा कोषाध्यक्ष टांडा सचिन कुमार, विधानसभा महासचिव टांडा मोनू गौतम, पुनीत भारती, विवेक शाही, विवेक डंपी, राहुल, मुकेश, डॉक्टर विनोद, महेंद्र कुमार बौद्ध, राहुल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता इस जन्मदिन के अवसर पर मौजूद रहे।