संवाददाता- मदन गोपाल
जनपद अम्बेडकर नगर के विकास खण्ड जहांगीरगंज में स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज तेन्दुआई कलां अम्बेडकर नगर में नारी सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति कार्यक्रम का प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा देवी की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ हुआ ।
कार्यक्रम का संचालन ऋतुजा वर्मा जी ने किया तथा कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिका अनुष्का राय , संजली मौर्या , सोनी सिंह तथा हास्टल वार्डन खुशबू सिंह एवं लिपिक आनन्द कुमार तथा परिचारक तारकेश्वर त्रिपाठी आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

यह विशेष कार्यक्रम छात्राओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना जहांगीरगंज के थाना प्रभारी अजय कुमार यादव जी अपनी पुलिस टीम के साथ तथा श्रीमती चेतना यादव (सहायक अध्यापक) राजकीय हाईस्कूल अहिरौली रानीमऊ, विद्यालय में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी अधिकारों, महिला हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112) तथा साइबर क्राइम से बचाव के उपायों की जानकारी दी । उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा, साहस और सतर्कता के महत्व पर प्रेरणादायक बातें कही। उन्होंने कहा-
“आज की बेटी किसी से कम नहीं है, जरूरत है उसे उसके अधिकारों की जानकारी देने की और समाज को उसकी ताकत का एहसास कराने की।” उनके साथ आए पुलिसकर्मियों ने रक्षा संबंधी तकनीकी जानकारी भी साझा की और लाइव डेमो के माध्यम से बताया कि खतरनाक परिस्थितियों में कैसे प्रतिक्रिया दें।

“हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं बल्कि ऐसी शिक्षा देना है जो हमारी छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाए- मिशन शक्ति कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रभावी प्रयास है ।”