Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजः उपजिलाधिकारी आलापुर की कार्यशैली से लेखपाल संघ में आक्रोश, स्थानांतरण तक धरना प्रदर्शन जारी

जनवाद टाइम्स 24 November 2021
अम्बेडकर नगर न्यूजः उपजिलाधिकारी आलापुर की कार्यशैली से लेखपाल संघ में आक्रोश, स्थानांतरण तक धरना प्रदर्शन जारी
Share News
       

संवाददाता पंंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के आलापुर तहसील उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता के विरुद्ध कार्यवाही स्थानांतरण की मांग को लेकर लेखपाल संघ कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन पर बैठा है। आपको बता दे कि लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष राम सिधार, जिला उपाध्यक्ष मायाराम यादव, उपाध्यक्ष राम सजीवन वर्मा, पूर्व अध्यक्ष जयदेव पांडे के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन में दर्जनों मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही करने एवं लेखपालों के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमा वापस लिए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आलापुर तहसील के लेखपालों ने तहसील परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

 

IMG 20211124 WA0047 लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष रामसिधार उपाध्यक्ष राम सजीवन वर्मा, पूर्व अध्यक्ष जयदेव पांडेय की अगुवाई में चल रहे धरना प्रदर्शन में लेखपाल संघ के पदाधिकारी एवं लेखपाल अपने उत्पीड़न की दास्तां बयां कर रहे हैं। लेखपालों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने उनके विरुद्ध तो मुकदमा पंजीकृत कर लिया लेकिन लेखपालों की ओर से दी गई तहरीर पर अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया। लेखपालों की मांग है कि जहांगीरगंज थाने में लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष राम सिधार उपाध्यक्ष रामसजीवन वर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष जयदेव पांडे की ओर से उपजिलाधिकारी आलापुर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के लिए दी गई तीनों तहरीर पर अलग-अलग मुकदमा पंजीकृत कर के एसडीएम के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। यदि कार्यवाही नहीं की जाती है तो आंदोलन को व्यापक रूप देते हुए सभी तहसील मुख्यालयों पर लेखपाल संघ आंदोलन करेगा।उप जिला मजिस्ट्रेट मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि लेखपालों द्वारा उनके साथ बदसलूकी के साथ अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया है जिसका मुकदमा दर्ज करने के लिए मेरे द्वारा जहांगीरगंज थाने में तहरीर दे दी गई है।

 

अम्बेडकर नगर न्यूजः उपजिलाधिकारी आलापुर की कार्यशैली से लेखपाल संघ में आक्रोश, स्थानांतरण तक धरना प्रदर्शन जारीथानाध्यक्ष जहांगीरगंज शंभू नाथ ने बताया कि तहरीर मिली है विधिक कार्यवाही की जा रही है वही लेखपाल संघ के महामंत्री अनुज प्रताप वर्मा ने बताया कि उप जिलाधिकारी द्वारा बैठक में लेखपालों को धमकाना व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया जाता है और निलंबित किए जाने की बार-बार धमकी दी जाती है विरोध करने पर लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को भी गालियां दी जाती है। जिस से आहत होकर के लेखपाल संघ उपजिलाधिकारी आलापुर के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है। यदि उपजिलाधिकारी आलापुर का स्थानांतरण नहीं हुआ और लेखपालों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे वापस नहीं किए गए तो लेखपाल संघ द्वारा बेहद आंदोलन किया जाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar news जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न बूथों पर निर्वाचन प्रक्रिया का लिया गया जायजा
Next: Etawah News: अखिल भारतीय धानुक / कठेरिया सम्मेलन आयोजित

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.