अम्बेडकर नगर न्यूज: दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत पांच लोग घायल
संवाददाता पंकज कुमार
अम्बेडकर नगर जनपद के थाना राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम पूरनपुर के निकट सुबह लगभग 11:00 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित पाँच लोग गम्भीर रूप से बुरी तरह घायल हो गए ।

घायलों में एक युवक और दो महिलाओं की हालत बेहद गंभीर थी जिनमें एक का हाथ पूरी तरह टूट गया तो दूसरी का पैर और युवक के सिर में गम्भीर चोटे थीं। आपको बता दें कि सुबह लगभग 11:00 बजे पूरनपुर के पास ग्राम समडीह के गदाईपुर निवासी सनोज पुत्र महंगू की मोटरसाइकिल पर संगीता पुत्री घरभरन व सपना सिंह पुत्री विनोद सिंह राजेसुल्तानपुर की तरफ जा रहे थे जबकि विपरीत दिशा से ग्राम तरेम निवासी संजय गुप्ता पुत्र रामनरेश व रविन्द्र विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा आ रहे थे दोनों मोटरसाइकिल की पूरनपुर ग्राम के पास आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई ।

भिड़ंत इतनी जोरदार रही कि दोनो मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए जिसमें पांचों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए और सड़क पर गिरकर तड़पने लगे । पांचों लोग खून से लथपथ सड़क पर पड़े रहे इस जोरदार टक्कर से आसपास के दुकानदार एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से किनारे कर डायल 112 व एम्बुलेंस को सूचित किया । मौके पर पहुँचे डायल 112 के कर्मियों ने पांचों घायल लोगों को उठाकर सड़क से किनारे किया और उनकी मोटरसाइकिल उठाकर एक दुकान के सामने खड़ा किया । घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए पांचों लोगों को एंबुलेंस से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहाँगीरगंज भेजा गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी लोगों को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया । घायल पांचों लोगों की स्थित गम्भीर बनी हुई थी पूछताछ में पता चला कि संजय गुप्ता व रविन्द्र विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के ग्राम तरेम निवासी थे जबकि सनोज, संगीता, व सपना सिंह ग्राम समडीह गदाईपुर थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर के रहने वाले थे। पुलिस कर्मियों ने दोनों मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है ।