संवाददाता- मदन गोपाल
अंबेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खण्ड- रामनगर के ग्राम जुनेदपुर निवासी एवं अध्यापक श्री विद्या प्रसाद यादव का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/ पूर्व सांसद/ आलापुर के विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बढ़ाया।

उसके बाद विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ग्राम सभा शंकरपुर(बहरामपुर) निवासी श्री रामसूरत यादव के छोटे भाई के असमय निधन पर शोक संवेदना प्रकट की तथा ग्राम सभा बाहरपुर में श्री रवींद्र विश्वकर्मा के पिताजी का विगत दिनों सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, आज उनके आवास पर पहुंचकर विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने शोक संवेदना व्यक्त की। तत्पश्चात विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ग्राम भगवानपुर मंझरिया में श्री राम प्रसाद पाण्डेय के माताजी व पूर्व प्रधान श्री राकेश गौतम के दादी जी एवं सपा कार्यकर्ता श्री रामबूझ गौतम जी के छोटे भाई श्री राम अजोर गौतम के पत्नी के असमय निधन पर तथा ग्राम तिघरा दाऊदपुर में श्री मनोज निषाद के पुत्र के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा पूर्व प्रधान श्रीमती रमा देवी के आवास पर कार्यकर्ता साथियों से मुलाकात की।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विकास यादव, जिला उपाध्यक्ष राम प्यारे निषाद, विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव, सपा नेता अजय गौतम एडवोकेट, कृष्ण कुमार पाण्डेय, प्रेमसागर प्रजापति, सूर्यदेव यादव, रामनाथ गौतम, अजीत यादव कैप्टन, रामसहाय गौंड, हरीराम यादव, रामनाथ, देवमणि यादव, श्री गोविन्द, प्रधान गण जयसिंह यादव, सुनील यादव, मुकेश यादव, युवा सपा नेता अमरेन्द्र यादव, रवि गौतम, रामवृक्ष यादव, मोहम्मद फारुकी, दयाराम गौतम, रामप्रवेश गौतम, अनीश मसूदी, विश्वनाथ गौतम, नवियास काजी, सुनील सिंह, रामबूझ गौतम, हरिप्रसाद यादव, रामवचन निषाद, मुन्ना, लकी गौतम, फिरतू शर्मा, फूलचंद यादव, अन्नू कनौजिया, दीपचंद निषाद, इन्द्रजीत यादव, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।