Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Ambedkar Nagar News: नववर्ष 2026 में जहांगीरगंज को कचरा मुक्त बनाने की पहल, ईओ उमेश कुमार पासी ने दिए सख्त निर्देश

जनवाद टाइम्स 2 January 2026
Ambedkar Nagar News: नववर्ष 2026 में जहांगीरगंज को कचरा मुक्त बनाने की पहल, ईओ उमेश कुमार पासी ने दिए सख्त निर्देश
Share News
       

संवाददाता: लालचन्द

नववर्ष 2026 के अवसर पर जनपद अम्बेडकरनगर की तहसील आलापुर स्थित नगर पंचायत जहांगीरगंज को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

IMG 20260102 WA0001

नगर पंचायत कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार पासी ने सर्वप्रथम सभी कर्मचारियों को नववर्ष की मंगल शुभकामनाएं दीं।

IMG 20260102 WA0024

इसके पश्चात उन्होंने नगर पंचायत जहांगीरगंज के सभी 17 वार्डों को कचरा मुक्त, स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से विशेष रणनीति के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

IMG 20260102 WA0026

ईओ उमेश कुमार पासी ने कहा कि नगर क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, प्रमुख मार्गों व सार्वजनिक स्थलों पर नियमित झाड़ू लगाना, डस्टबिन खाली कराना, नाला-नाली की सफाई तथा अपशिष्ट को समय से एमआरएफ सेंटर तक पहुंचाने का कार्य अभी संतोषजनक नहीं है, जिस पर सभी कर्मचारियों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

IMG 20260102 WA0025

उन्होंने सभी सफाई नायकों एवं संबंधित सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि नगर पंचायत में कम से कम कचरा उत्पन्न हो, इस लक्ष्य को लेकर अपने-अपने वार्डों में सतत भ्रमण करते हुए कर्मचारियों की निगरानी करें। यदि कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसे तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि तुरंत सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।

Ambedkar Nagar News: नववर्ष 2026 में जहांगीरगंज को कचरा मुक्त बनाने की पहल, ईओ उमेश कुमार पासी ने दिए सख्त निर्देश

बैठक के अंत में अधिशासी अधिकारी द्वारा सभी कर्मचारियों को पुनः नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी गईं तथा लड्डू खिलाकर उन्हें नगर क्षेत्र में स्वच्छता कार्य हेतु रवाना किया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News: नव वर्ष 2026 का राजापाकर में गर्मजोशी से स्वागत, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Next: Agra News : पिनाहट में नकली दूध बनाने वाला संदिग्ध पाउडर बरामद, कैंटर से 10 बोरियां जब्त

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026
IMG-20260420-WA0161
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

जनवाद टाइम्स 20 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-20 at 11.33.31 AM
  • Etawah

इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी

जनवाद टाइम्स इटावा 20 April 2026
IMG-20260418-WA0075
  • Etawah

Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 18 April 2026

Latest News

  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • इटावा: युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता, तलाश जारी
  • Etawah News: भरेह क्षेत्र के हरपुरा गांव में झोपड़ी में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख
  • Agra News :आगरा: विश्वदाय दिवस पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल की रैली, विद्यार्थियों ने दिया विश्व शांति और धरोहर संरक्षण का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.