केंद्र व प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल।
किसान,बेरोजगार,नौजवान परेशान।
संवाददाता-पंकज कुमार । केन्द्र व प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल है।बेरोजगार रोजगार पाने के लिए भटक रहे हैं।प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है।लूट,हत्या,बलात्कार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।डीजल पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।किसान,बेरोजगार,नौजवान परेशान हैं।सरकार से त्रस्त अभी से ही पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर दिखाई देने लगी है।

21 सितंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तहसील मुख्यालय पर आयोजित प्रदेश सरकार के विरोध में अधिक संख्या में पहुंच कर ज्ञापन सौंपने का काम सपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। उक्त बातें सपा नेता विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव ने रविवार शाम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव के सोल्हवा आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर असफल है।प्रदेश में लूट,हत्या और बलात्कार की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रहे हैं वही अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
जिसको रोक पाने में प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है। वही डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के कारण किसानों व अन्य लोगों की समस्याएं दिन प्रति दिन बढ़ रही है। रोजगार न मिलने के कारण से लोग बेरोजगार होते जा रहे हैं जिससे उनके सामने आज रोजी रोटी के संकट खड़े होते जा रहे हैं। एमएलसी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान,नौजवान,बुनकर विरोधी है।और चुनाव के समय किए गए वादों से मुकर रही है। प्रदेश की जनता एक बार पुनः सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ आस लगाए बैठी है।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख धर्मराज यादव,प्रमुख प्रतिनिधि रामनगर बलिराम,जिला पंचायत सदस्य अनवर सादात अंसारी,अश्वनी यादव,वीरेंद्र तिवारी,रवीन्द्र यादव,राजेंद्र यादव पूर्व प्रधान,जीतेन्द्र सिंह, परमहंस यादव,मनोज यादव,महेंद्र यादव,घनश्याम यादव,राम प्रसाद यादव,संदीप यादव बिट्टू ,मोहम्मद अजमल,गयालाल यादव,बलिराम निषाद,उमापति तिवारी,सोन प्रकाश प्रधान रणविजय यादव,अजय यादव,राजमणि यादव,गया लाल यादव,विवेक यादव आदि लोग मौजूद रहे।