अंबेडकर नगरउतरप्रदेश

Ambedkar Nagar : आलापुर विधायक अनीता कमल द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में

संवाददाता-पंकज कुमार। अम्बेडकरनगर जिले में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के क्रम में आज आलापुर की लोकप्रिय विधायक अनीता कमल एवं पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर एवं जयराम जनता जूनियर हाईस्कूल रामनगर के प्रांगण में स्थित पूर्वांचल के गांधी स्व० जयराम वर्मा एवं पूर्व प्रमुख स्व० रामसहाय गुप्ता के समाधि स्थल पर साफ सफाई व माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में जहांगीरगंज मंडल के ककरापार अनुसूचित बस्ती में विधायक एवं सहयोगियों के द्वारा घर घर जाकर फल वितरित किया गया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल ,विधायक मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी,पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल मंडल अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह,मंडल अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा,मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद,पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यवरधन पांडे,अमित गिरी,आयुष त्रिपाठी,नीरज सोनी, मायाराम अग्रहरि,प्रमोद गुप्ता सहित पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स