Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

रिंग सेरेमनी में पहुंचे अखिलेश यादव, प्रो. वीरेन्द्र सिंह चौहान परिवार ने जताया आभार

जनवाद टाइम्स 12 February 2026
रिंग सेरेमनी में पहुंचे अखिलेश यादव, प्रो. वीरेन्द्र सिंह चौहान परिवार ने जताया आभार
Share News
       

आगरा । उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने हाल ही में आयोजित एक पारिवारिक समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। यह अवसर था प्रो. वीरेन्द्र सिंह चौहान की सुपुत्री डॉ. साक्षी एवं डॉ. आयुष्मान की रिंग सेरेमनी का, जो होटल कासा में संपन्न हुई।

रिंग सेरेमनी में पहुंचे अखिलेश यादव, प्रो. वीरेन्द्र सिंह चौहान परिवार ने जताया आभार

समारोह में अखिलेश यादव जी के आगमन से पूरे परिवार और उपस्थित अतिथियों में विशेष उत्साह देखा गया। उनकी उपस्थिति को परिवार ने गौरव और हर्ष का विषय बताया। इस मौके पर उन्होंने नवयुगल को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

रिंग सेरेमनी में पहुंचे अखिलेश यादव, प्रो. वीरेन्द्र सिंह चौहान परिवार ने जताया आभार

प्रो. वीरेन्द्र सिंह चौहान, जो एत्मादपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रह चुके हैं, ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, आत्मीयता और मार्गदर्शन परिवार के लिए सदैव प्रेरणादायी है। परिवार ने उनके स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन की कामना भी की।

यह आयोजन पारिवारिक वातावरण में सौहार्द और सामाजिक जुड़ाव का संदेश देने वाला रहा।

Post navigation

Previous: वैशाली के राजापाकर में राजस्व कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, आरटीपीएस और अंचल कार्यालय के काम ठप
Next: आगरा विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बेतिया से 5 माह की बच्ची को पुणे के दंपति ने कानूनी रूप से लिया गोद
  • वैशाली: पीएमश्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय राजापाकर में विदाई सह सम्मान समारोह, स्थानांतरित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • वैशाली में 24 जुलाई को सोलर मेला-2026, हाजीपुर में एक ही स्थान पर मिलेगी सोलर, बैंक ऋण और सब्सिडी की सुविधा
  • बिहार न्यूज़: जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य के लिए फील्ड फंक्शनरी का प्रशिक्षण जारी
  • बिहार न्यूज़: जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अब पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.