AgraNews: भदावर महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

AgraNews: National Service Scheme Foundation Day celebrated in Bhadawar College
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा 

बाह।कस्बा के भदावर विद्या मंदिर महाविद्यालय में बुधवार को विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया।

IMG 20250924 WA0113राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अनुज कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए भाषण, गायन आदि पर अपने विचार प्रस्तुत कर “स्वयं से पहले आप” का संदेश देकर मनाया। खुशी,अपूर्वा,वंशिका, हर्षित,आकाश,अंकित आदि की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

AgraNews: National Service Scheme Foundation Day celebrated in Bhadawar Collegeकार्यक्रम का संचालन डॉ उदयभान और समापन डॉ अनुज कुमार के राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्श वाक्य के बारे में जानकारी देने के साथ हुआ। इस दौरान क्षमा मिश्रा, डॉ अनिल गुप्ता,डॉ आशीष कुमार,ओमकार कुमार, निखिल,हेमराज,राहुल पचौरी आदि मौजूद रहे।

Trending News