संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बटेश्वर क्षेत्र से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नशीले पाउडर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत बटेश्वर के खांद मार्ग पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर बुधवार को पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति वस्तु और वाहन को लेकर चेकिंग चेकिंग की जा रही थी।

तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को नशीले पाउडर के साथ एक युवक के खड़ा होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस कर्मियों ने मुखबिर द्वारा बताएगा स्थान को घेराबंदी कर युवक को नशीला पाउडर सहित दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस थाने लेकर पहुंची जहां पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम विक्रम पुत्र अशोक निवासी गिहार कॉलोनी सब्जी मंडी के पास कोतवाली मैनपुरी बताया।वह नशीला पाउडर को क्षेत्र में बेचने आया था।

पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ एन डी पी एस की धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेज दिया ।