Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: कृष्णा कोचिंग में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस व वार्षिक स्थापना दिवस

जनवाद टाइम्स 5 June 2023
Agra News: कृष्णा कोचिंग में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस व वार्षिक स्थापना दिवस
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

बाह: कस्बा में संचालित कृष्णा कोचिंग का सोमवार को सातवां स्थापना दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित करने वाले छात्र और छात्राओं को ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया गया।स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन दिवाकर सिंह गुर्जर द्वारा फीता काटकर व सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित विद्यार्थियों व अतिथियों द्वारा पर्यावरण के संरक्षण की शपथ ली गयी।

IMG 20230605 WA0130
आपको बता दें कि कस्बा का कृष्णा कोचिंग सेंटर गत 7 वर्षों से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित कर रहा है। इस वर्ष भी यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में दर्जनों विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है।

 

 

IMG 20230605 WA0132 1

दसवीं में प्रतिभा ने प्रथम, नरेश ने द्वितीय व मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं बारहवीं में सुमित ने प्रथम राहुल ने द्वितीय व विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कोचिंग के टॉप 20 परीक्षार्थियों को चेयरमैन दिवाकर सिंह गुर्जर ने पुरुस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।Agra News: कृष्णा कोचिंग में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस व वार्षिक स्थापना दिवस

कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रविकांत मिश्रा, संतोष बरुआ, महेंद्र सिंह, विजय गुर्जर, सुखवीर सिंह, विनय कुमार, अखिलेश तिवारी, सुशील चंद्रा,कुलदीप गुर्जर, राजीव कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : रोजगार मेला का आयोजन 08 जून को
Next: Etawah News: शोषित वंचित व पीड़ित शिक्षकों ने डी.आई.ओ.एस. कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.