Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: बारिश में ढहा मजदूर का कच्चा मकान
  • Breaking News

Agra News: बारिश में ढहा मजदूर का कच्चा मकान

जनवाद टाइम्स 28 July 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20220728-WA0038

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: कस्बा में दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते मोहल्ला अहाता किला में एक मजदूर के मकान की छत गिर गई जिससे भारी नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए समाजसेवी पहुंचे और खाने-पीने का सामान देकर पक्का मकान दिलाने का भरोसा दिलाया।

IMG 20220728 WA0038 प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय कुमार पुत्र श्याम बाबू निवासी मोहल्ला अहाता किला कस्बा पिनाहट दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पूरा परिवार कच्चे मकान में निवास कर रहा है। वहीं बीते दो दिन से हो रही लगातार रिमझिम बारिश के चलते बुधवार की रात मजदूर के कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी जिसमें नीचे बैठे मजदूर के दो छोटे पुत्र डैनी और गोविंद कच्चे मकान की मिट्टी में दबकर चोटिल हो गए । मकान की छत गिरने से हजारों का नुकसान हो गया। मजदूर के मकान की छत गिरने की सूचना पर गुरुवार की शाम क्षेत्र के समाजसेवी डॉ सतीश जादौन अपने समर्थकों के साथ मजदूर विजय कुमार के घर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर हालचाल जाना। साथ ही खाने पीने का सामान उपलब्ध कराया। समाजसेवी ने परिवार को पक्का मकान दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान समाजसेवी ने बताया कि कस्बा पिनाहट में पात्र लोगों के मकान ज्यादातर नहीं बने हैं। वही नगर पंचायत में दलालों की सक्रियता के चलते अपात्रों के पक्के मकान बनकर तैयार हुए हैं। सरकार की गरीब लोगों को पक्के मकान मुहैया कराए जाने की योजना को पलीता लगाया जा रहा है। जिसका खामियाजा गरीब लोगों को बारिश में भुगतना पड़ रहा है।

Agra News: बारिश में ढहा मजदूर का कच्चा मकानपूरे मामले की जांच कर प्रशासन द्वारा कार्रवाई कराने की मांग की है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar news सब इंस्पेक्टर सहित दो घरों में भीषण डकैती
Next: Prayagraj News :औद्योगिक क्षेत्र नैनी में किसी भी तरह का विद्युत ब्रेकडाउन ना हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए शटडाउन की स्थिति में उद्यमियों को पहले से ही अवगत कराने को कहा

 

राशिफल

You may have missed

20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
IMG-20260313-WA0029
  • Breaking News

Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
राजापाकर वैशाली में गैस एजेंसी पर LPG सिलेंडर के लिए लगी लंबी लाइन
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन

जनवाद टाइम्स 13 March 2026
IMG-20260313-WA0028
  • Bihar
  • Breaking News
  • Crime
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिम चंपारण में भारी मात्रा में नेपाली व देशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में भारी मात्रा में नेपाली व देशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार
  • Bihar News: ठकराहां में दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल वितरण
  • Bihar News: बेतिया में 8 किलो गांजा के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d