Breaking Newsआगराउतरप्रदेश

Agra News: अज्ञात मैक्स की चपेट में आकर ई रिक्शा में सवार किशोर हुआ घायल

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज

पिनाहट: थाना पिढोरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बजरिया के मोड़ पर एक अज्ञात मैक्स ने ई-रिक्शा को अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा में सवार एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास पुत्र रामसुत सिंह उम्र करीब 10 वर्ष निवासी गांव रीठई शुक्रवार को भदरौली बाजार से सामान खरीदने गया था। सामान लेकर ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहा था तभी पिढौरा स्याहीपुरा मार्ग पर गांव बजरिया के पास मोड़ पर पीछे से आई तेज रफ्तार मैक्स ने ओवर टेक करते समय ई-रिक्शा को चपेट में ले लिया जिससे ई रिक्शा पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठा किशोर घायल हो गया।

Agra News: अज्ञात मैक्स की चपेट में आकर ई रिक्शा में सवार किशोर हुआ घायल

मैक्स चालक घटना के बाद मैक्स गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए उन्होंने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित कर घायल किशोर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में किशोर को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया जहां घायल किशोर का इलाज जारी बताया गया है। पुलिस अज्ञात मैक्स का पता लगाने में जुटी हुई है।

जनवाद टाइम्स

जनवाद टाइम्स – हिंदी का प्रमुख समाचार माध्यम, UP , बिहार और दिल्ली-एनसीआर की ताज़ा और निष्पक्ष खबरें। राजनीति, समाज, खेल और अर्थव्यवस्था पर गहन कवरेज

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स