संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री अमन वर्मा और सहायक वाणिज्य प्रबंधक आगरा श्री वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में आगरा-पलवल खण्ड में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया | आगरा-पलवल खण्ड में दिनांक 17.08.23 को बिना टिकट, अनियमित यात्रा, धूम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले कुल 446 यात्रियों से जुर्माना स्वरुप ₹ 210540/-रु रेल राजस्व अर्जित किया गया ।
जिसमे बिना टिकट 192 यात्रियों से रु 104280/- अनियमित 232 यात्रियों से रु 104060/- तथा गंदगी फैलाते हुए 22 केस रु0 2200/- जुर्माना किया गया । जुर्माना न देने वाले 03 यात्रियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया । इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 12807 के पेंट्री कार को भी चैक किया गया जिसमे यात्रियों को उचित गुणवत्ता का भोजन देने के लिए निर्देशित किया गया ।

जनसंपर्क अधिकारी कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान को और गति देते हुए STF एवं चैकिंग स्क्वाड द्वारा ट्रेनों में दिन – रात औचक टिकट जांच की जा रही है । मंडल के विभिन्न रेल खंडों और मुख्य रेलवे स्टेशनो पर भी सघन टिकट जांच की जा रही है । उत्तर मध्य रेल अपने यात्रियों को उचित गुणवत्ता का भोजन तथा सुखद यात्रा कराने के लिए सदैव तत्पर है ।
अतःयात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करे ,स्टेशन तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए |