Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का तोहफा आया रास जमकर की फ्री यात्रा

जनवाद टाइम्स 22 August 2021
IMG_20210822_223146
Share News
       

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

बाह: कस्बा बाह में रक्षाबंधन के पर्व पर सड़को पर खासी चहल-पहल देखने को मिली। सरकार द्वारा खत्म किए गए रविवार के लॉक डाउन का असर आज बाजारो में देखने को मिला जब लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी।सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर आवागमन करते नजर आए।वहीं बस स्टैंडों पर भी लोगों का हुजूम नजर आया।

IMG 20210822 223146

रक्षाबंधन के त्यौहार पर पहले की भांति इस बार भी प्रदेश सरकार ने बहनों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में निशुल्क यात्रा करने का उपहार दिया। महिलाएं आज रात 12 बजे तक सभी श्रेणी की बसों में निशुल्क यात्राएं कर सकेगी। वही त्यौहार को लेकर उमड़ी भीड़ के चलते बसें भी कम पड़ गई।

IMG 20210822 223114

बसों की कमी का डग्गेमार बस चालकों ने जमकर फायदा उठाया उन्होंने सवारियों से मनमाफिक किराया वसूला और सवारियों को ठूंस ठूँस कर बसों में भरकर यात्रा कराई। वही सवारियां बसों की कमी के चलते घंटों इंतजार करती दिखी। भदावर बाह डिपो के स्टेशन इंचार्ज उदय वीर सिंह यादव ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार बाह से इटावा, भिंड, कानपुर, दिल्ली, आगरा आदि मार्गों के लिए बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है और महिलाओं को परिवहन निगम द्वारा खास छूट दी गई है जिसके तहत वे आज रात 12 बजे तक परिवहन निगम की सभी श्रेणी की बसों में निशुल्क यात्राएं कर सकेंगी।

IMG 20210822 134021

वही बसों की कमी के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि त्योहार के चलते कुछ स्टाफ देरी से पहुंचा है जिसके चलते कुछ संचालन प्रभावित हुआ है लेकिन यात्रियों को हर मार्ग पर यात्रा करने के लिए बसों को नियमित अंतराल पर भेजा जा रहा है और महिलाओ को फ्री यात्रा कराई जा रही है। वही मैनपुरी से सफर कर बाह आई गिरिजा देवी ने निशुल्क यात्रा के बारे में पूछने पर बताया कि यह प्रदेश सरकार का बहुत ही अच्छा फैसला है जो कि पिछली बार की तरह इस बार भी महिलाओं को भाई-बहन के पर्व पर निशुल्क यात्रा करने के रूप में योगी सरकार ने तोहफा दिया है। वह सरकार के इस फैसले से बहुत खुश हैं।वहीं सरला देवी ने बताया कि उन्होंने भी पहली बार सरकार की इस फ्री यात्रा का लाभ लिया है यह योगी जी का महिलाओं को रक्षाबंधन पर दिया गया खास उपहार है जो उन्हें भी मिला है।

त्यौहार पर कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि घोषित न होने के चलते चालक परिचालकों की रही कमी

 

आम तौर पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम त्यौहारों पर कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि की योजना चलायी जाती रही है लेकिन इस बार कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा न किये जाने के चलते परिवहन निगम के संविदा कर्मियों ने ड्यूटी करने से दूरी बना ली जिसके चलते बसों के संचालन में समस्याओं का सामना करना पड़ा।

 

Agra News: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का तोहफा आया रास जमकर की फ्री यात्रा

हालांकि परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा सभी कर्मचारियों की 25 अगस्त तक छुट्टी न करने के आदेश जारी किए गए थे लेकिन आदेशों के बाबजूद कर्मचारियों ने ड्यूटी करने में रुचि नहीं ली जिसके चलते बसों का संचालन प्रभावित हुआ। वहीं कई चालक और परिचालक को फोन कर बुलाना पड़ा।

Post navigation

Previous: Etawah News: पक्का तालाब पर भुजरियों का विसर्जन कर मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
Next: Agra News: घर में कूदकर घुसने का विरोध करने पर दबंगों ने मां बेटे की लाठी-डंडों से की जमकर मारपीट

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 9.14.46 PM
  • Etawah

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026

Latest News

  • संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक में 60 से अधिक पत्रकार बने सदस्य, DBA पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.