Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News : लॉक डाउन 4.0 विधायक ने अधिकारियों और व्यापारियों के साथ की समीक्षा बैठक में दिए बाजार खोलने के निर्देश
  • Breaking News

Agra News : लॉक डाउन 4.0 विधायक ने अधिकारियों और व्यापारियों के साथ की समीक्षा बैठक में दिए बाजार खोलने के निर्देश

जनवाद टाइम्स 20 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200520_160959

संवाददाता कुलदीप : लॉक डाउन का चौथा चरण कुछ रियायतों के साथ आरंभ हो चुका है।जिसमें केंद्र सरकार द्वारा दी गयी रियायतों के अलावा राज्य सरकार स्थिति को देखकर अतिरिक्त रियायत दे सकती हैं लेकिन कंटेन्मेंट जोन में कोई छूट नहीं दी गयी है।IMG 20200520 160959

इसी परिप्रेक्ष्य में आज विधायक रानी पक्षालिका सिंह भदावर ने तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित, क्षेत्राधिकारी बाह रितेश देशमुख, पिनाहट अशोक टिमटा और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें बाह, पिनाहट, जैतपुर के बाजारों को रोस्टर के अनुसार खोलने पर सहमति बनी।किसी भी धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यक्रम को करने की अनुमति नहीं दी गयी है।रेस्टोरेंट और मीट की दुकानें बंद रहेंगी।समस्त मिठाई की दुकानें प्रतिदिन रविवार को छोड़कर सुबह 6 से11 बजे तक खुलेंगी लेकिन किसी भी व्यक्ति को दुकान पर खाने की अनुमति नहीं होगी केवल पैक कराकर घर ले जा सकेंगे।दवा की दुकानें भी प्रतिदिन खुलेंगी।मरीजों के लिए ओ.पी.डी. की सुविधा सुबह 6 से 11 और शाम 5से 8 बजे तक मिलेगी।फल सब्जी और दूध की दुकानें प्रतिदिन सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगी।सब्जी की दुकानें जरार नवीन मंडी स्थल पर स्थानांतरित की गयी हैं।

IMG 20200520 160942

समस्त दुकानें जारी किए गए रोस्टर अनुसार खुलेंगी।जिसमें सड़क के एक ओर की दुकान एक दिन खुलेंगी तो दूसरी ओर की बन्द रहेंगी,वहीं दूसरी ओर सड़क के दूसरी तरफ की खुलेंगी बाकी बन्द रहेंगी।समस्त दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य होगा।एक दुकान पर 5 से ज्यादा ग्राहक नहीं खड़े होंगे।दुकानदार एवं ग्राहक सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है। मीटिंग में रानी पक्षालिका सिंह,उपजिलाधिकारी अब्दुल बासित,तहसीलदार हेमचंद्र शर्मा, चेयरमैन सुनील बाबू एडवोकेट, क्षेत्राधिकारी बाह रितेश देशमुख, पिनाहट अशोक टिमटा, व्यापार मंडल अध्यक्ष बाह महेंद्र भदौरिया, एडवोकेट सुशील भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News : आज से जिले में सुबह 9 बजे से दोपहर 2बजे तक ही खुलेंगे बजार
Next: Covid-19 : 57 दिनों में कोरोना के मामले एक लाख के पार पहुंचे, लॉकडाउन नहीं होता तो देश में संक्रमितों की संख्या 58 लाख से ज्यादा हो सकती थी

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d