Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : वैदिक मंत्रोच्चार संग भगवान भोलेनाथ का अर्चन कर किया विशाल बल्केश्वर महादेव मेले का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 17 July 2023
Agra News : वैदिक मंत्रोच्चार संग भगवान भोलेनाथ का अर्चन कर किया विशाल बल्केश्वर महादेव मेले का शुभारंभ
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा बल्केश्वर महादेव मेला समिति-2023 के बैनर तले रविवार शाम बल्केश्वर चौराहे पर बल्केश्वर महादेव के विशाल मेले का शुभारंभ किया गया।

IMG 20230717 WA0104
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राकेश गर्ग और वरिष्ठ क्षेत्रीय पार्षद एवं प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने संयुक्त रूप से भगवान भोलेनाथ की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर और शुभ नारियल फोड़कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। सभी ने भगवान भोलेनाथ का अर्चन किया और उनसे मेले को निर्विघ्न संपन्न करवाने की प्रार्थना की।
इस दौरान आचार्य सचिन दीक्षित द्वारा वैदिक मंत्र उच्चार और भोले के सैकड़ों भक्तों द्वारा भोलेनाथ के जयकारों ने बल्केश्वर चौराहा पर भक्ति भाव का संचार कर दिया।

Agra News : वैदिक मंत्रोच्चार संग भगवान भोलेनाथ का अर्चन कर किया विशाल बल्केश्वर महादेव मेले का शुभारंभ
इसी के साथ ही श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति-2023 द्वारा मेले में आने वाले लाखों भक्तों की सुविधा के लिए कार्यालय स्थल पर खोया पाया केंद्र, प्राथमिक चिकित्सा शिविर और पेयजल सेवा भी शुरू कर दी गई।
समिति के अध्यक्ष महेश निषाद और कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से बताया कि समिति द्वारा मेले में आने वाले भक्तों के लिए पार्किंग की व्यवस्था अग्रवन गोशाला में की गई है।
मेला संयोजक रविकांत चावला और नंदी महाजन ने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए आईटीआई व शांति स्वीट्स के सामने और वॉटर वर्क्स चौराहा पर बैरीकेडिंग की गई है।
महामंत्री डॉ. महेश फौजदार और इंदर डाबर ने बताया कि नगर निगम के सहयोग से बाल्मीकि बस्ती और शांति स्वीट्स चौराहा पर भक्तों की सुविधा के लिए स्वचालित बायो टॉयलेट लगाए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी शैलू गौतम और मीडिया प्रभारी निखिल गोयल ने बताया कि 50 स्वयंसेवकों की टीम माता-बहनों और भक्तों की सुरक्षा के लिए लगाई गई है जो जेब कतरों और अराजक तत्वों पर पूरे मेला क्षेत्र में सतर्क निगाह रखेगी।

Agra News : वैदिक मंत्रोच्चार संग भगवान भोलेनाथ का अर्चन कर किया विशाल बल्केश्वर महादेव मेले का शुभारंभ
इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद व प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पूजा बंसल, हरिओम गोयल बाबा, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र के संयोजक गिर्राज बंसल, उत्तर प्रदेश महिला आयोग सदस्य निर्मला दीक्षित, कुंदनिका शर्मा, रीना सिंह, व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल, समाजसेवी सुनील विकल, बसंत गुप्ता एडवोकेट, बंगाली मल अग्रवाल, ताराचंद मित्तल (तोती भाई), उपमा गुप्ता, पार्षद धर्मवीर भारती, राजकुमार गुप्ता, मनोज राजौरा, नवीन गौतम, दिगंबर सिंह धाकरे, डॉ. एसएस भगौर, हेमंत प्रजापति, राहुल चतुर्वेदी, महंत कीमती लाल, गौरव शर्मा, सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा (पोला भाई), हरिओम गोयल, मयंक खंडेलवाल, आयुष बंसल, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, राजकुमार गोयल (बॉबी), प्रशांत गोयल, विश्वनाथ भारद्वाज, उमेश अरोड़ा, विकास गोयल, खेमचंद तेजानी और प्रदीप एमआर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रंजना सक्सेना, कुमकुम उपाध्याय, विनीता गोयल, अलका शर्मा, अंजू सिंघल, मनीषा भरतिया, अंजली बंसल, श्रीमती बॉबी अग्रवाल, मनोरमा गुप्ता और बबली जैन सहित महिला मंडल की पूरी टीम भी मेले की व्यवस्थाओं को संभालने में सक्रिय नजर आई।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज गरीब पीड़ित परिवार के घर पहुँच कर हर संभव मदद का दिलाया भरोसा जहांगीरगंज भावी ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र उपाध्याय उर्फ सोनू
Next: रंभा (लघुकथा)

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.