संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह।कस्बा के ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस में चल रही दो दिवसीय लंबरदार गयाप्रसाद अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में दो सौ सत्तर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

विजेताओं को एक लाख साठ हजार रुपये के पुरस्कार तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए। प्रतियोगिता का फाइनल दिल्ली निवासी हरीश शर्मा ने सर्वाधिक आठ अंक प्राप्त कर जीता।विजेता को सत्रह हजार रुपए तथा ट्रॉफी प्रदान की गयी।दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश के मृदुल्हास त्रिपाठी तथा तृतीय स्थान पर राहुल उपाध्याय रहे। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि बाह में अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगा। इस तरह के आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में मददगार साबित होंगे।
समापन पर ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, आनंद भदौरिया, मनमोहन पांडे,सोनू भदौरिया, राम शंकर, मोनू भदौरिया, बबली यादव, पुलकित भदौरिया, ध्रुव भदौरिया आदि मौजूद रहे।