Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : आज जून की सिंचाई बंधु बैठक में सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा (regd) ने की आगरा के जल प्रबंधन पर रखा अपना दृष्टिकोण

जनवाद टाइम्स 13 June 2023
Agra News : आज जून की सिंचाई बंधु बैठक में सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा (regd) ने की आगरा के जल प्रबंधन पर रखा अपना दृष्टिकोण
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

जनपद से होकर गुजरने वाली नदियों की मौजूदा स्थिति एवं गिरते भू जल स्तर को सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाये जाना जरूरी और सामायिक आवश्यकता है।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू भदौरिया उपरोक्त समस्याओं को गहनता से समझती हैं और जिला सिंचाई बंधु की पदेन अध्यक्ष के रूप में इसके समाधान के लिये शासन और सिंचाई एवं जलसंचय के लिये कार्यरत विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों से समाधान को प्रयासरत हैं।

IMG 20230613 WA0108
13 जून,2023 को जिला सिंचाई बंधु की जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस बैठक में जनपद के किसानों के समक्ष सिंचाई के लिये नहरी पानी की उपलब्धता,नहरों की सफाई, नलकूपों के संचालन की स्थिति के अलावा नहरों के कमांड तंत्र के गूलों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिये किये जा सकने वाले उपायों पर चर्चा हुई।

Agra News : आज जून की सिंचाई बंधु बैठक में सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा (regd) ने की आगरा के जल प्रबंधन पर रखा अपना दृष्टिकोण
–उपरोक्तक परंपरागत चर्चा के साथ ही 13 जून की इसी बैठक में उटंगन , किबाड नदी, जगनेर की बंधियों, खारी नदी एवं चिकसाना ड्रेन डिसचार्जों को लोकोपयोगी उद्देश्यों से संचय करने की संभावनाओं पर भी भी विचार हुआ।
— चम्बल और यमुना नदी आगरा की सीमा में होकर बहने वाली प्रमुख नदियां हैं। लेकिन इनके अलावा जनपद में बहने वाली पार्वती ,किबाड, उटांगन, खारी नदी और उसकी सहायक चिकसाना ड्रेन भी कम महत्वपूर्ण नहीं हैं। ये सभी नदिया करौली ,सवाई माधोपुर की पहाड़ियों की जलधाराओं से पोषित हैं। उपरोक्त राजस्थान के धौलपुर और भरतपुर जनपदों से होकर आगरा की सीमा में फतेहाबाद, खरेगाढ और किरावली तहसील होकर प्रवेश करती हैं।
–इन नदियों के जलग्राही क्षेत्र राजस्थान के साथ ही उ प्र की सीमा में भी हैं। फलस्वरूप इनकी जलधाराओं पर राजस्थान के साथ ही आगरा जनपद का भी हक है।
–राजस्थान सरकार ने उप्र सरकार खासकर आगरा के प्रशासन की सहमति के बिना पार्वती,उटंगन,खारी नदी तथा गोवर्धन ड्रेन उप्र के आगरा जनपद के हितों को अनदेखा कर जल प्रबंधन कर डाला है।यह मामला आगरा के हितों से जुडा जरूर है किन्तु इसके लिये प्रशासनिक एवं विधिक कार्यवाही राज्य सरकार के माध्यम से ही संभव है।
–राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार से इस संबंध में दो टूक बात किया जाना जरूरी ,लेकिन यह तभी संभव है,जबकि आगरा के सामाजिक संगठनों ,जनप्रतिनिधियों और किसान समूहों के द्वारा इसके लिए दबाव बनाया जाये।सिंचाई बंधु इसके लिए स्वाभाविक एवं सशक्त माध्यम है। नदी जल बंटवारा नीति ,नदी पुनर्स्थापना आदि केन्द्रीय सरकार के कार्यक्रमों तहत राजस्थान उप्र के हित नजर अंदाज नहीं कर सकता ।
उपरोक्त के अलावा फिलहाल सिंचाई बंधु के समक्ष सिंचाई विभाग से एक ठोस कार्य योजना बनवाये जाने और उसपर क्रियान्वयन करवाये जाने की अपेक्षा है।
आगरा जनपद की जल संचय योजना के आधार
(1) राजस्थान ने अपनी सीमा में ही जल संचय संरचनाओं को पुनर्जीवित और अधिक क्षमता का कर आगरा में पानी आने की संभावनाओं को अत्यंत सीमित कर दिया है।
(2)इसके बावजूद उसे पानी डिसचार्ज करना ही होगा।क्योंर कि राजस्थान की जल संरचनाओं से सृजित होने वाले जलाशयों का जल विस्तार क्षेत्र सिंचाई विभाग की जमीन पर न होकर किसानों की उस जमीन पर हैं,जिनमें रबी की बुवाई की जाती है। किसान खेती के लिये अपनी जमीन को अक्टूबर के महीने में जलभराव रहित करना चाहता है। फलस्वरूप राजस्थान को अपना पानी यूपी के लिए डिसचार्ज करना ही पड़ता है।
उटंगन :जल संचय संरचना
उप्र की सीमा में बहना शुरू करने से पूर्व इसमें 4316 वर्ग किमी जलग्राही क्षेत्र का पानी समा चुकता है।
इस नदी पर तीन जगह सैल्यू स गेट युक्त बांध बनाये जा सकते हैं-:
A. जगनेर की बंधियों का डिसचार्ज और किबाड नदी उटंगन में समाने के स्थनल पर।
B.खारी नदी के उटंगन नदी में समाने के स्थल के डाउन में इरादत नगर के डाउन में मोतीपुरा गांव में उटंगन नदी में मिल जाती है।
है।
C. रेहावली गांव में नदी के यमुना नदी में समाने के स्थान पर। दअरसल यमुना नदी जब 495 फुट के लो फ्लड लेवल (जवाहरपुल केन्द्र जला युग की चौकी ) पर होती है,तब रिहावली पर उटांगन 2.5 किमी तक बैक मारने लगती है। मीडियम फ्लड लेवल होने पर अरनौटा के पुल के डाउन तक यह बैक पहुंच जाता है। — इस पानी को बांध बनाकर रोका जाना चाहिये। सिंचाई विभाग के प्रबंधन व्यवस्था के तहत नदी के तट से सौ मीटर दूर पर बांध बनाया जा सकता है। उटांगन का अपना पानी और गेटिड स्ट्रे क्च र से बैक पानी को रोक कर बडी मात्रा में जल भंडारण किया जा सकता है।जो भूजल रिचार्जिंग की दृष्टि से तो उपयोगी है ही साथ ही इस पाइप कर फतेहाबाद के गांवों की पेयजल जरूरत पोषित की जा सकती है।

सिविल सोसायटी ऑफ आगरा (regd) का दृष्टिकोण:

सिविल सोसायटी ऑफ आगरा (regd) ने नमामी करौली मैय्या अभियान संचालित किया हुआ है।सिविल सोसायटी ऑफ आगरा (regd) का मानना है कि उटंगन नदी अब तक जल शून्य स्थिति में भले ही रहे किन्तु इस बार खनुआ बांध तथा वाकोली हैड (एस्केप) की मरम्मत राजस्थान सरकार के द्वारा करवा दिये जाने से सात वर्ग कि मी का जलाशय बनेगा। इसका समस्ता पानी उटंगन नदी होकर ही गुजरेंगा।
इसी प्रकार चिकसाना नाले पर बने डैम की मरम्मत हो चुकी है। मानसून के दौरान 800 वर्ग हेक्टेयर जमीन पर जलाशय बनेगा और खेती के लिये किसान को जमीन उपलब्ध करवाने के लिये यह पूरी जलराशि खारी नदी में से होकर गुजरेगी।जिसका उपयोग बैराज बनाकर किया जा सकता है।
सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा (regd) ने जिला पंचायत अध्यक्ष से अपेक्षा की है कि रेहवली पर भी बांध बनाया जाए जिससे कि यमुना नदी के उफान का संचय किया जा सके।

आज की सिंचाई बंधु की बैठक में सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा (regd) के प्रतिनिधिमंडल में शिरोमणि सिंह,अनिल शर्मा, राजीव सक्सेना और असलं सलीमी शामिल थे। फोटो साभार श्री असलं सलीमी।

Post navigation

Previous: Bihar News विभिन्न आपदाओं से निपटने में जनप्रतिनिधिगणों की महत्वपूर्ण भूमिका : जिलाधिकारी
Next: Bihar News बरसात से पूर्व की जा रही नालों की सफाई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.