Agra News: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने की ब्रह्मलाल जी की पूजा अर्चना

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज
बाह: उत्तर भारत की काशी कहे जाने वाले आगरा जनपद के तीर्थ स्थल बटेश्वर धाम में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने पहुँच कर भगवान ब्रह्मलाल जी महाराज की पूजा अर्चना की।
आपको बता दें बाह क्षेत्र में स्थित उत्तर भारत का प्रमुख तीर्थ स्थल तीर्थ धाम बटेश्वर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार में दुग्ध विकास पशुधन मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बाबा भोलेनाथ के दर पहुंचकर बटेश्वर के मुख्य ब्रह्मलाल महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
मुख्य पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने विधि विधान से पूजन कराया बाद में पंचमुखी महादेव मंदिर के पास बना बाबा खड़ेश्वरी आश्रम के हनुमान मंदिर आश्रम पर खड़ेश्वरी महाराज स्वामी रामचन्द्र जी महाराज के आश्रम पर जाकर भी पूजा अर्चना की उनके साथ जिला सह गोसेवा प्रमुख देवेंद्रकुमार ,राजकुमार,सुमित,नितिन ,शिव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।