संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़
बाह: घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची पर आवारा सांड ने हमला कर घायल कर दिया। परिजन आवारा गौवंश के कब्जे से बच्ची को छुड़ा कर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से बच्ची को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर जरार के राजाराम पुरा निवासी सर्वेश कुमार की पुत्री संध्या दोपहर घर के बाहर खेल रही थी तभी एक आवारा गोवंश वहां आ गया और उसने बच्ची पर हमला कर दिया।

घायल बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन बच्ची को बचाने के लिए दौड़े और उन्होंने आवारा गोवंश के कब्जे से बच्ची को छुड़ाया। वे उसे लहूलुहान अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया।