Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Agra News: विद्युत लाइन से पेड में लगी भीषण आग आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
  • Breaking News

Agra News: विद्युत लाइन से पेड में लगी भीषण आग आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

जनवाद टाइम्स 30 March 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210330-WA0142

संवाददाता सुशील चंद्रा
बाह: थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत कुकथरी गांव के पास पेड़ से बिजली की हाई टेंशन लाइन टकरा गयी। चिंगारी से पेड़ में भीषण आग लग गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों की लापरवाही को लेकर मार्ग जाम कर कार्रवाई की मांग की।

IMG 20210330 WA0142
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव कुकथरी के पास मंगलवार को दोपहर बाद पिनाहट भदरोली मार्ग पर मुकेश शर्मा के घर के नजदीक से गुजरी कोल्ड स्टोरेज की विद्युत हाई टेंशन लाइन के तार सड़क किनारे खड़े पेड से टकरा गये।जिससे उठी चिंगारी से पेड़ एवं बाजरे की करब के गट्ठरों में भीषण आग लग गई।तेज हवा के कारण आग गांव की तरफ बढ़ने लगी जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।ग्रामीणो ने तत्काल गांव के ही पास स्थित बिजली घर कर्मचारियों से गांव की विद्युत सप्लाई चालू करने को कहा ताकि समर पंप चला कर आग पर काबू पाया जा सके। मगर लापरवाह विद्युत कर्मियों ने विद्युत सप्लाई चालू नहीं की जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। किसी तरह ग्रामीणों ने घरों से पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।

IMG 20210330 WA0143

आग बुझने के बाद आक्रोशित ग्रामीणो ने पिनाहट भदरोली मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।करीब एक घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा जिससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार चतुर्वेदी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणो को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोल्ड स्टोर की गुजरी विद्युत लाइन को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत कर चुके हैं मगर कोई फायदा नहीं हुआ अक्सर विद्युत लाइन में बड़े फॉल्ट होते रहते हैं जिसके कारण कभी भी कोई भी बडा हादसा हो सकता है।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: चंबल नदी पांटून पुल किनारे से हटने के कारण दो घंटे तक आवागमन रहा बंद
Next: Etawah News: जंगलों में अज्ञात कारणों से भयंकर आग लगी, प्रशासन की लचर कार्यवाही

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d