सुशील चंद्रा
बाह पुलिस ने युवक को मारपीट करने के आरोप में शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविन्द्र पुत्र रामलाल निवासी पुरा जसोल का अपने परिवार के लोगों के साथ खेत में जानवर घुसने को लेकर विवाद हो गया था जिसमें अभियुक्त रविन्द्र ने अपने परिवार के अन्नू पुत्र कायम सिंह के साथ मारपीट कर दी।अन्नू और उसके पिता कायम सिंह ने थाना बाह पहुँच कर शिकायत दर्ज कराई जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को शांति भंग में जेल भेज दिया।
वारंटी को गिरफ्तार कर बाह पुलिस ने भेजा जेल:- बाह पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बाह क्षेत्रान्तर्गत आने वाले मोहल्ला गढ़ा पचौरी निवासी आकाश शर्मा पुत्र पवन शर्मा को बिजली विभाग के मामले में बाह पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया।