Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • मीडिया जगत में लॉकडाउन के बाद पत्रकार की नौकरी जाने का खतरा
  • Breaking News

मीडिया जगत में लॉकडाउन के बाद पत्रकार की नौकरी जाने का खतरा

जनवाद टाइम्स 10 June 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200610_103638

सुनील पांडेय : कार्यकारी संपादक

हाल ही में भारतीय समाचार पत्रों के संगठन इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी (आईएनएनएस) ने सर्वोच्च न्यायालय में एक हलफनामा (एफिडेविट )दाखिल करते हुए कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारों के ऊपर विज्ञापन के मद पर विभिन्न मीडिया संगठनों ( घरानों ) का लगभग अट्ठारह सौ करोड़ रुपया बकाया है। जिसके भविष्य में मिलने की कम ही संभावना है आईएनएन एस ने अपने हलफनामे में आगे जिक्र किया है की मीडिया उद्योग की माली हालत अत्यंत खराब है। वहीं दूसरी तरफ न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ( एनबीए )अपने एक अलग हलफनामे में इस तथ्य की ओर भारत की सर्वोच्च अदालत का ध्यान खींचा है । आईएनएस एवं एनबीए ने अपना जवाब पत्रकारों के संगठन नेशनल अलायंस ऑफ जर्नलिस्ट ,दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट और मुंबई यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की जनहित याचिका पर दिया है। न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए)द्वारा दाखिल हलफनामें में इस बात का उल्लेख किया गया है कि कोरोनावायरस के चलते लॉक डाउन से समाचार उद्योग का कारोबार गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। मीडिया उद्योग के आर्थिक संकट से उबारने हेतु सरकार ने किसी तरह के आर्थिक पैकेज या उपायों की कोई घोषणा नहीं की है। जबकि यह उद्योग अत्यंत विषम परिस्थिति के दौर से गुजर रहा है । विभिन्न पत्रकारों के संगठनों ने याचिका में आरोप लगाया है कि समाचार पत्रों के प्रबंधकों, पत्रकारों सहित अन्य कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है तथा साथ ही साथ मनमानी वेतन की कटौती भी हो रही है। कहीं ना कहीं मीडिया जगत से जुडे़ लोगों को जीविकोपार्जन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। लोकतंत्र की चतुर्थ स्तंभ मीडिया पर क्या सरकार का यह गैर जिम्मेदाराना व्यवहार उचित है। मेरे जैसे पत्रकारों की राय में सरकार को इस विषम परिस्थिति में मीडिया जगत की मदद करनी चाहिए। माननीय सर्वोच्च न्यायालय से एक पत्रकार होने के नाते मेरी और मेरे जैसे अन्य लोगों विनम्र अपील है की सरकार को मीडिया जगत पर कुछ आर्थिक सहायता जारी करने का आदेश दे। इससे मीडिया जगत को फौरी राहत तो अवश्य मिल जाएगी तथा साथ ही साथ सरकार की यह आर्थिक मदद मीडिया जगत के गिर रहे आर्थिक स्थिति में संजीवनी का कार्य करेगी। वर्तमान समय में मीडिया जगत की कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के चलते आई आर्थिक मंदी में जिन लोगों के नौकरी जाने का संकट मंडरा रहा है शायद बच जाए ।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: 15 अगस्‍त के बाद से खुलेंगे स्‍कूल और शैक्षणिक संस्‍थान: एचआरडी मंत्री
Next: Etawah News : मोबाइल चोर गिरोह के 03 सदस्य, 12 चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार 

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d