Prayagraj News मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की

Prayagraj News Hon'ble Minister in-charge reviewed development works and law and order with the core committee members.
Share News

रिपोर्ट विजय कमार

प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज/मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग), उ0प्र0 श्री स्वतंत्र देव सिंह जी की अध्यक्षता एवं मा0 कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मा0 प्रभारी मंत्री जी ने मा0 जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में समीक्षा करते हुए मा0 प्रभारी मंत्री जी ने सभी तहसीलों एवं थानों में कार्यपद्धति में गुणात्मक सुधार लाये जाने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। मा0 मंत्री जी ने जमीन से जुड़े विवादों, धारा-24 एवं दाखिल खारिज से सम्बंधित प्रकरणों को निर्धारित समयसीमाम में अनिवार्य रूप से निस्तारित करने का निर्देश दिया है।IMG 20251004 WA0045

मा0 मंत्री जी ने कहा कि आलू एवं रबी फसल की बुआई का समय नजदीक होने के दृष्टिगत किसानों को डीएपी खाद व अन्य उर्वरको की उपलब्धता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी को विधानसभावार मा0 जनप्रतिनिधियों, सम्बंधित अधिकारियों एवं सहकारी समितियों के साथ बैठक करते हुए खाद की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। रबी की फसल की बुआई के समय किसानों के द्वारा डीएपी खाद की अधिक मांग की जाती है, इसके दृष्टिगत जनपद में पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद का स्टॉक बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति आवश्यकता से ज्यादा खाद का स्टॉक न रखे, इसकी भी निगरानी रखे जाने के लिए कहा है। कहा कि किसानों को इस बात का विश्वास दिलाया जाये कि खाद की कोई कमी नहीं है, परंतु जिसको जितनी आवश्यकता हो, उसी के अनुरूप किसान खाद का क्रय करें।

मा0 मंत्री जी ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए धारा-24 एवं दाखिल खारिज से सम्बंधित प्रकरणों को समयसीमा में निस्तारित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जमीन से सम्बंधित छोटे से छोटे मामलो को प्राथमिकता से संज्ञान में लेते हुए सम्बंधित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर जाकर उसका निस्तारण बिना पक्षपात के पारदर्शिता के साथ समय से सुनिश्चित करें, जिससे कि उसके कारण लोगो के बीच अनावश्यक विवाद न उत्पन्न होने पाये। उन्होंने कहा कि लेखपाल का पद राजस्व विभाग का एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी लेखपालों की कार्यप्रणाली के बारे में शिकायतें प्राप्त होती रहती है। उन्होंने ऐसे लेखपालों को जिनकी शिकायत अधिक है तथा जो लम्बे समय से एक ही क्षेत्र में तैनात है, उनको चिन्हित करते हुए उनके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने के लिए कहा है।

मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस आयुक्त से मा0 जनप्रतिनिधियों के संदर्भित प्रकरणों में यथोचित कार्रवाई करते हुए कृतकार्यवाही से मा0 जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराने के लिए कहा है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि मा0 जनप्रतिनिधियों के द्वारा पुलिस विभाग से सम्बंधित जब भी किसी प्रकरण को संज्ञान में लाया जाये, तो पुलिस विभाग के सम्बंधित अधिकारी उसपर गम्भीरता से विचार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने पुलिस आयुक्त से ड्रोनों के उड़ान की प्रभावी मानीटरिंग कराते हुए अफवाहों को रोके जाने एवं चोरी के प्रकरणों में एफआइआर दर्ज कराते हुए घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने पुलिस विभाग को सोशल मीडिया के माध्यम से फैलायी जाने वाली किसी भी प्रकार की अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए है।

मा0 मंत्री जी ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाये जाने एवं विद्युत बिल में अनियमित्ता से सम्बंधित शिकायतों को निस्तारित करने और खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों को समयसीमा में बदलवाने के निर्देश दिए है।

कोर कमेटी की बैठक में मा0 सांसद व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों के द्वारा चल रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत शहरी क्षेत्र के एक थाने को चिन्हित कर वहां पर सभी पदों पर महिलाओं को नियुक्त करने का सुझाव दिए जाने पर मा0 प्रभारी मंत्री जी ने पुलिस आयुक्त से इस सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति-5.0 के तहत चलाये जा रहे अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मिशन शक्ति से सम्बंधित अन्य कार्यक्रमों के व्यापक रूप से चलाये जाने के साथ-साथ महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु जनसहयोग से एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसपर मा0 मंत्री जी के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभियान को और प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए कहा है।

बैठक में मा0 सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री के0पी0 श्रीवास्तव, श्री सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान ने विभिन्न विषयों पर अपने-अपने सुझाव दिए।Prayagraj News Hon'ble Minister in-charge reviewed development works and law and order with the core committee members.

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त डॉ0 अजय पाल शर्मा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अमित पाल शर्मा, डीसीपी नगर, डीसीपी गंगानगर, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह उपस्थित रही।

Trending News