Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: राष्ट्रपिता के सिद्धान्तों और विचारों को हम सभी अपने जीवन में करें आत्मसात्-मण्डलायुक्त

जनवाद टाइम्स 4 October 2025
Prayagraj News: We should all imbibe the principles and thoughts of the Father of the Nation in our lives – Divisional Commissioner
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

गांधी जयंती 02 अक्टूबर के अवसर पर मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल आयुक्त कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात मण्डलायुक्त ने गांधी सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

IMG 20251004 WA0041 मण्डलायुक्त ने गांधी सभागार में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज दो महापुरूषों की जयंती हम सभी मना रहे है। उन्होंने कहा कि हम सभी गांधी जी के सिद्धांतों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें। कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलायी। उन्होंने कहा कि गांधी जी में नेतृत्व की अद्भुत क्षमता थी। मण्डलयुक्त ने कहा कि गांधी जी का व्यक्तित्व, उनके आदर्श एवं सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी जो भी करते थे, पहले उसे अपनी जीवन शैली में उतारते थे।

IMG 20251004 WA0042

समाज के हर व्यक्ति के विकास के लिए उनका प्रयास रहा। उन्होंने कहा कि गांधी जी की सोच थी कि विकास नीचे से होना चाहिए। उन्होंने ग्राम स्वराज की संकल्पना की थी। मण्डलायुक्त ने कहा कि हम सभी गांधी जी के सिद्धांतों एवं विचारों का अनुसरण करते हुए अपने दायित्वों/कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज के गरीब असहाय एवं निर्बल लोगों की मदद करें तथा देश को मजबूत बनाने तथा विकास की ऊचाईयों तक ले जाने में अपना योगदान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शी ढंग से क्रियान्वित करते हुए पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करायें। उन्होनेे कहा कि गाॅधी जी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते थे, हम सभी लोग उनके स्वच्छता विषयक विचारों से प्रेरणा लेते हुए अपने घर एवं आस पडोस में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें तथा दूसरे लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
मण्डलायुक्त ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था, सादा जीवन उच्च विचार उनकी जीवन शैली रही। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग शास्त्री जी के आदर्शों एवं उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात् करें।Prayagraj News: We should all imbibe the principles and thoughts of the Father of the Nation in our lives – Divisional Commissioner

इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन श्रीमती रत्नप्रिया, अपर आयुक्त न्यायिक श्रीमती जयजीत कौर ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आयुक्त कार्यालय के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया
Next: Prayagraj News मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.