Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live TV
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:”सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान” के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 4 October 2025
Prayagraj News: A special program was organized under the "Single Use Plastic Free Campaign".

 

रिपोर्ट विजय कुमार

​गांधी जयंती के अवसर पर आज विकास भवन, प्रयागराज में “सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान” के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज, श्री मनीष कुमार वर्मा ने ग्राम पंचायतों से एकत्रित सिंगल यूज प्लास्टिक से भरी हुई गाड़ियों को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट्स की ओर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

IMG 20251004 WA0033
​अभियान के तहत, प्रारंभिक चरण में 11 विकास खण्डों की 486 ग्रामपंचायतों से कुल 4072 किलोग्राम सिंगल यूज्ड प्लास्टिक संकलित कर जनपद मुख्यालय विकास भवन पर वाहन के माध्यम से इकठ्ठा किया गया। इसके अतिरिक्त, अवशेष 12 विकास खण्डों की 645 ग्रामपंचायतों से भी 4816 किलोग्राम सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को एकत्रित कर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में सेग्रीग्रेट करने हेतु भेजा गया।

IMG 20251004 WA0035
​कुल मिलाकर, अभी तक जनपद की 1131 ग्रामपंचायतों से 8888 किलोग्राम सिंगल यूज्ड प्लास्टिक सफलतापूर्वक एकत्रित कर वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को सौंपा गया है।
​जिलाधिकारी प्रयागराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक न केवल पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि जल स्रोतों, स्वच्छता तथा मानव एवं पशुधन के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। उन्होंने बताया कि माइक्रोप्लास्टिक भोजन के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर स्वास्थ्य को हानि पहुँचाते हैं, साथ ही पशुधन पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। अतः सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे इसके उपयोग से बचें और प्लास्टिक मुक्त समाज की दिशा में योगदान दें।
​इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विकास भवन में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा आह्वान किया कि इस शपथ को केवल औपचारिकता न मानकर जन-जन तक पहुँचाया जाए। तत्पश्चात उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर महात्मा गांधी जी द्वारा दिए गए स्वच्छता के संदेश तथा भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
​कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” पहल को भी प्रोत्साहित किया गया, जिसके अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
​इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयकगण, पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम का सफल संयोजन जिला पंचायत राज अधिकारी प्रयागराज, डरविशंकर द्विवेदी के तत्वावधान में किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों को धरातल पर पूर्ण निष्ठा से क्रियान्वित किया जाएगा।

Prayagraj News: A special program was organized under the "Single Use Plastic Free Campaign".
​यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक चलाए गए “स्वच्छता ही सेवा – स्वच्छोत्सव” अभियान के समापन अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें जनपद स्तर पर व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की गई।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:प्रदेश के 100 वर्ष से अधिक आयु के 28 प्रजातियों के 948 वृक्ष विरासत वृक्ष घोषित
Next: Prayagraj News: जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया

 

राशिफल

News Archive

जसवंतनगर इटावा में महावीर जन्म कल्याणक शोभायात्रा
  • Etawah

इटावा: महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, जसवंतनगर में उमड़ा जनसैलाब

जनवाद टाइम्स इटावा 31 March 2026
20260331_202254
  • Breaking News
  • Bihar
  • Politics
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन पर खुशी, रणजीत पंडित और संजय मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स 31 March 2026
केसीआई विद्यालय राजापाकर रिपोर्ट कार्ड वितरण 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली के राजापाकर में केसीआई विद्यालय में रिपोर्ट कार्ड वितरण, 3 अप्रैल से नया सत्र शुरू

जनवाद टाइम्स 31 March 2026
IMG-20260331-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : वैशाली में NH-322 पर बिस्किट लदा ट्रक पलटा, साइकिल सवार गंभीर घायल; नशे में चालक गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 31 March 2026

Latest News

  • इटावा: महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, जसवंतनगर में उमड़ा जनसैलाब
  • Bihar News: वैशाली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन पर खुशी, रणजीत पंडित और संजय मिश्रा को मिली जिम्मेदारी
  • Bihar News: वैशाली के राजापाकर में केसीआई विद्यालय में रिपोर्ट कार्ड वितरण, 3 अप्रैल से नया सत्र शुरू
  • Bihar News : वैशाली में NH-322 पर बिस्किट लदा ट्रक पलटा, साइकिल सवार गंभीर घायल; नशे में चालक गिरफ्तार
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा(माले) का 13वां पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन सम्पन्न, अरुण प्रसाद फिर बने जिला सचिव
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.