आगरा। महात्मा गांधी की जयंती पर सुल्तानपुरा स्थित गांधी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के निवर्तमान अध्यक्ष बशीर उल हक़ रॉकी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बापू को याद किया
बशीर उल हक़ रॉकी ने युवाओं से गांधी विचारों को अपनाने का किया आह्वान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर बशीर उल हक़ रॉकी ने महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए शांति, सत्य और अहिंसा के प्रतीक हैं। आज के समय में उनके विचारों और सिद्धांतों को अपनाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को गांधीजी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द्र को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की, उपस्थित रहे अनुराग ,हरे कृष्णा कैलाश, जॉन मेसी, कमल सिंह, सूरज दीपक, भीम सिंह, अमन ,वसीम लता एलिस वेद