आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी परिवार सद्भावना कॉलोनी (588 मकान) में दशहरा मेले का भव्य आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ, मेले का शुभारंभ सुघरीव चौहान, उपेंद्र सिंह, संरक्षक श्याम भोजवानी, एवं अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, रिंकू शर्मा,
रनवीर सिंह चाहर, मुकेश गुप्ता पवन अग्रवाल ने फीता काटकर माँ दुर्गा की आरती और दीप प्रज्वलन के साथ किया, इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे सुशील आहूजा, गुरमीत सलूजा, पुनीत मेहंदीरत्ता, राजेश जैन, डॉ. एल.आर. पाठक, राकेश जैन और अमित नोतनानी,प्रदीप खंडेलवाल, राजकुमार गुप्ता, बिपिन शर्मा, राना भट्टाचार्य, राजकुमार,
आनंद गुप्ता,

मेले का मुख्य आकर्षण 16 फुट ऊँचे रावण का दहन रहा, जो मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच सम्पन्न हुआ,इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हुए आपसी भाईचारे और सद्भावना को कायम रखने का संकल्प लिया,
कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया, डीजे की धुनों पर सखियों ने देर रात तक नृत्य कर उत्सव की रौनक बढ़ा दी, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेकर सभी ने मेले को और भी यादगार बना दिया,
खरीदारी के लिए कॉलोनीवासियों ने ऑफलाइन दुकानों से सामान लेकर स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने का संदेश दिया, आयोजन समिति के अनुसार यह मेला केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भावना और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का प्रतीक है,
संपूर्ण कार्यक्रम में पार्श्वनाथ पंचवटी परिवार के सभी सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता था। मेले में सभी उम्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे अविस्मरणीय बना दिया,
मेले की सारी व्यवस्था जगमग रोशनी टेंट की श्री केला देवी टेंट हाउस द्वारा की गई