Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 30 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 1 October 2025
Prayagraj News: Under the Mission Shakti-5.0 campaign, the District Magistrate honored 30 women who performed excellently in the field of health by giving them certificates.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर आधारित मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को संगम सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 30 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

IMG 20251001 WA0086सम्मान प्राप्त करने वालो में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 निशा सोनकर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 अंकिता पाण्डेय, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 ऋचा तिवारी, डॉ0 प्रतिमा मिश्रा सहित प्रभारी चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, एआरओ, कनिष्ठ सहायक, बीपीएम, बीसीपीएम, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशाएं एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधिकारी सम्मिलित है।IMG 20251001 WA0090

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं बधाई देते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान का 5.0 संस्करण नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं के सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता के लिए एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाये जाने के लिए यह अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज कोई भी महिला किसी पुरूष से किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है।

IMG 20251001 WA0090

कहा कि महिलाओं को अवसर प्राप्त होने पर वे अपने पदों का दायित्व बहुत ही जिम्मेदारी से निभाती है। उन्होंने कहा कि आज जहां कहीं भी सक्सेसफुल लोगो की लिस्ट आती है, उसमें महिलाओं एवं लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें लड़के और लड़कियों किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें और सभी को आगे बढ़ने का समान अवसर दें। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान की थीम-सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक नारी सशक्त नहीं होगी, तब तक प्रदेश समृद्ध नहीं होगा। कहा कि आधी जनसंख्या आपकी है, यदि आधी जनसंख्या कार्य नहीं करेगी, सशक्त नहीं होगी, तो देश और प्रदेश कैसे समृद्ध होगा। हम सभी महिलाओं को आगे बढ़ाये जाने एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने हेतु इस मिशन शक्ति अभियान से एक सकारात्मक माहौल बनायें। उन्होंने कहा कि महिलायें अपने कार्य के प्रति जागरूक रहती है, समय से एवं नियम कानून से अपने कार्यों को सम्पादन करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश तब तक विकसित नहीं होगा, जब तक हमारा देश बीमारियों एवं स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्त नहीं होगा। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर कार्य करने वाली स्वास्थ्य कर्मियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने एएनएम व आशा कार्यकत्रियों नारी सशक्तीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए उन्हें मजबूती के साथ कार्य करते हुए बच्चो का शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं की जांच एवं दवाईयों का वितरण अवश्य कराये जाने करने के लिए कहा है, जिससे जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि आप सभी एक बहुत बड़े अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आप केवल महिलाओं को ही सशक्त नहीं बल्कि पूरे समाज को स्वास्थ्य की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।Prayagraj News: Under the Mission Shakti-5.0 campaign, the District Magistrate honored 30 women who performed excellently in the field of health by giving them certificates.

जिलाधिकारी ने कहा कि आज आपको सम्मानित करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि आप सभी लोग पूरे मनोयोग के और मेहनत के साथ कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एके तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री रविशंकर द्विवेदी, मिशन शक्ति अभियान में स्वास्थ्य विभाग की नोडल डॉ0 लतिका शुक्ला, वन स्टॉ सेंटर की प्रबंधक नीलेशा यादव, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालयों के समस्त प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला कार्यक्रम प्रबंधक साहित सहयोगी विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
Next: Prayagraj News: प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पखवाड़े पर मुक्त विश्वविद्यालय में वेबीनार का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.