Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी की उपस्थ्तिि में निःशुल्क मेगा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 27 September 2025
Prayagraj News: Under the Mission Shakti-5.0 campaign, free mega cervical cancer vaccination was organized in the presence of the District Magistrate.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर आधारित मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं को स्वस्थ बनाये रखने एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में शुक्रवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज में रोटरी क्लब, इलाहाबाद के सहयोग से निःशुल्क मेगा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन एवं मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।IMG 20250927 WA0014

जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आयोजित सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन के अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर की समस्या महिलाओं में लगातार बढ़ रही है और इससे प्रत्येक वर्ष बहुत सी महिलाओं की मृत्यु भी हो रही है। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बनायी गयी है और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अन्य वैक्सीनों की तरह यह वैक्सीन भी महिलाओं के लिए अति आवश्यक है। यह वैक्सीन बालिकाओं को 09 से 15 वर्ष की आयु में लगाये जाने पर सबसे ज्यादा प्रभावी है। इसे 15 वर्ष की आयु के बाद भी लगाया जा सकता है, किंतु उम्र के साथ इसकी प्रभाविता घटती जाती है, इसलिए इसके प्रति कम उम्र में ही जागरूक होने की आवश्यकता है।IMG 20250927 WA0009

जिलाधिकारी ने कहा कि यह सर्वाइकल कैंसर के प्राइमरी प्रिवेंशन के लिए वैक्सीन है। उन्होंने ‘‘प्रिवेंशन इज आलवेज बेटर दैन क्योर’’ कोट करते कहा कि इस टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया जा सकता है, बाद में सिर्फ इलाज होता है। यहीं बताने के लिए हम सब मिशन शक्ति अभियान के तहत आपके बीच उपस्थित हुए है। उन्होंने कहा कि आप सब सौभाग्यशाली है, जोकि आपको निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण हो रहा है अन्यथा लोग पैसे खर्च कर भी यह एचपीवी टीका लगवाते है।

जिलाधिकारी ने छात्राओं से कहा कि नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 का प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में हम सब मां दुर्गा की पूजा कर शक्ति की आराधना करते है, इसलिए विभिन्न महिला अधिकारियों के द्वारा आपको जागरूक किया जा रहा है कि महिलाएं किसी से कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं बड़े-बड़े पदो पर रहकर अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। आप सभी सशक्त व मजबूत महिला बनना है, जिससे आपको कोई नीचा न दिखा सके। उन्होंने कहा कि आपको अपना आत्मविश्वास हमेशा ऊपर रखना है। आत्मसुरक्षा के उपाय हेतु मार्शल आर्ट की ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी प्रशिक्षिकाओं के द्वारा आपको प्रशिक्षित भी किया जायेगा। कहा कि यदि आपके साथ कोई अनुचित व्यवहार करने का प्रयास करता है, तो तुरंत कड़ा प्रतिरोध करें और किसी और के द्वारा रक्षा किए जाने का इंतजार किए बगैर तुरंत एक्शन लें। पुलिस व प्रशासन सदैव आपके साथ सहयोग के लिए उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि आपको फिजिकली व मेंटली दोनो रूप से मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि आज जहां कहीं भी सक्सेसफुल लोगो की लिस्ट आती है, उसमें महिलाओं एवं लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। उन्होंने कहा कि आपको अपने अधिकारों के लिए स्वयं खड़ा होना पडे़गा तथा परिवार में भी भेदभाव के प्रति भी प्रतिरोध करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि घर में ही लड़कियों की आवाज दबायी जायेगी, तो वह बाहर भी दबाव महसूस करेगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन आपने घर में अपना पक्ष रखना शुरू किया, उसी दिन से समाज भी आपकी बात सुनेगा। कहा कि सरकार, प्रशासन सदैव आपके साथ है और आप किसी से कम नहीं, बल्कि आप बेहतर हैं। आपको अपने आप पर भरोसा होना चाहिए, आपको मेहनत करनी आनी चाहिए और हमेशा गलत के विरूद्ध आवाज उठाना चाहिए, फिर आपको आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है।

जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति अभियान की थीम-सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक नारी सशक्त नहीं होगी, तब तक प्रदेश समृद्ध नहीं होगा। कहा कि आधी जनसंख्या आपकी है, यदि आधी जनसंख्या कार्य नहीं करेगी, मजबूत नहीं होगी, तो देश और प्रदेश कैसे विकसित होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चेन की एक भी कड़ी कमजोर नहीं होनी चाहिए, उसी प्रकार यदि हमारी आधी जनसंख्या सशक्त नहीं होगी, तो हमारा प्रदेश कैसे समृद्ध होगा।Prayagraj News: Under the Mission Shakti-5.0 campaign, free mega cervical cancer vaccination was organized in the presence of the District Magistrate.

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सर्बजीत सिंह, महिला थानाध्यक्ष वंदना पाण्डेय, वन स्टाप सेंटर मैनेजर निलेशा यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाध्यापिका, अध्यापिकाएं, इलाहाबाद रोटरी क्लब के सदस्य सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Next: Prayagraj News प्रधानमंत्री के75वें जन्मोत्सव पखवाड़े पर आश्रय गृह के बच्चों से मिले कुलपति, खिलौने पाकर खुश हुए बच्चे

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.