Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

महाराजा अग्रसेन जयंती पर 2500 महिलाओं को साड़ियां, खाद्य सामग्री और आर्थिक मदद

जनवाद टाइम्स 27 September 2025
महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने सेवा भाव से मनाई जयंती, 5000 लोगों को कराया भोजन, कपड़े के थैले भी बांटे

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने सेवा भाव से मनाई जयंती, 5000 लोगों को कराया भोजन, कपड़े के थैले भी बांटे

Share News
       

आगरा। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज की दो हज़ार पाँच सौ निर्धन महिलाओं की आर्थिक मदद की। उनको नई साड़ी के साथ खाद्य सामग्री दी। इससे पाकर उनके चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। इतना ही नहीं समिति ने पॉलीथिन पर रोक लगाने के उद्देश्य से कपड़े के थैले भी वितरित किए। लोहा मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन शुक्रवार को समिति ने अग्रसमाज की निर्धन, असहाय परिवार की सहायता की। शुरूआत समाजसेवी सुरेश चन्द गर्ग, जगदीश बगला, नरेश मित्तल, राज नारायण अग्रवाल, अध्यक्ष मोहनलाल सर्राफ, महासचिव डॉ. वी.डी अग्रवाल और कोषाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने की।

महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने सेवा भाव से मनाई जयंती, 5000 लोगों को कराया भोजन, कपड़े के थैले भी बांटे
महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने सेवा भाव से मनाई जयंती, 5000 लोगों को कराया भोजन, कपड़े के थैले भी बांटे

 

महासचिव डॉ. वी.डी अग्रवाल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य फिजूल खर्चा न करके जनसेवा के माध्यम से अग्रसेन जयंती मनाना है। अग्रसमाज की ढाई हजार निर्धन व असहाय महिलाओं को खाद्य सामग्री, नई साड़ी, बर्तन और 200 रुपए नगद आर्थिक सहायता दी गई। सभी महिलाओं को उनके बच्चो सहित करीब 5000 हज़ार परिवारों को भोजन कराया।

कोषाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने कहा कि सेवा का ये क्रम पिछले 16 वर्ष से निरंतर चल रहा है। समिति ने इसकी शुरुआत में 1500 महिलाओ को खाद्य सामग्री देकर सहयोग करने से की थी। हर वर्ष संख्या में बढ़ोतरी होती गयी अब करीब 2500 महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। ये सेवा महारजा अग्रसेन जी के एक ईंट एक रुपया के सिद्धांत को वास्तविकता में चरितार्थ करता है।

रामलीला के स्वरूपों की आरती उतारी
लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रामलीला के स्वरूप राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न की आरती उतारी और भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने स्वरूपों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर एडवोकेट ओमप्रकाश गोयल, प्रेमचन्द अग्रवाल, राम रतन मित्तल, महावीर मंगल, विनोद गोयल, ब्रजमोहन अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, एसके अग्रवाल, छोटेलाल बंसल, मुन्ना लाल बंसल, सरजू बंसल, अमरीश अग्रवाल, अनुराग मित्तल, रमेश चन्द अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra news मेहंदी रस्म में गूंजे मंगल गीत, अग्रसेन जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा
Next: Prayagraj News : मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत अलोपशंकरी देवी शक्तिपीठ में नारी उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण विषयक लगाई गई अभिलेख प्रदर्शनी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.