Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayagraj News :दुर्गा पूजा पण्डालों एवं अन्य कार्यक्रम स्थलों पर विद्युत सुरक्षा के मानको का कड़ाई से अनुपालन कराये जाने के दिए निर्देश
  • Breaking News

Prayagraj News :दुर्गा पूजा पण्डालों एवं अन्य कार्यक्रम स्थलों पर विद्युत सुरक्षा के मानको का कड़ाई से अनुपालन कराये जाने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 25 September 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayagraj News: Instructions given to ensure strict compliance of electrical safety standards at Durga Puja pandals and other event venues.

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय में विद्युत सप्लाई को सुचारू रूप से बनाये रखने एवं विद्युत विभाग से सम्बंधित शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने हेतु एवं त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये जाने और विद्युत विभाग से सम्बंधित अन्य विषयों पर विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंताओं के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक है और आमजन से सीधा जुड़ा हुआ है और लोगो की विभाग से बेहतर सुविधाओं को उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षाएं भी बहुत हैं, इसलिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को जनशिकायतों के प्रति संवेदनशील रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों की सप्ताहिक बैठक कर कार्यों की समीक्षा एवं लोगो का फीडबैक भी लेते रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने जहां पर फीडर लॉस की समस्या ज्यादा है, वहां पर विद्युत चोरी को रोकने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। उन्होंने गलत विद्युत बिलिंग की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा इसपर रोक लगाये जाने हेतु मैकेनिज्म डेवलप करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने बिल की रीडिंग करने वाले संविदा कर्मियों एवं लाइनमैन के कार्यों पर कड़ी नजर रखने एवं बिलिंग सिस्टम को पारदर्शी बनाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों को जनशिकायतों के प्रति रिस्पांसिब रहने एवं जनशिकायतों हेतु आने वाले सभी फोन कॉल्स को अटेण्ड करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने त्योहारों के दृष्टिगत विद्युुत विभाग से सम्बंधित सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने ढीले विद्युत तारों एवं केबल तारों को व्यवस्थित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने दुर्गा पूजा पण्डालों एवं अन्य कार्यक्रम स्थलों पर विद्युत सुरक्षा के मानको का अनुपालन कराते हुए विद्युत सुरक्षा सम्बंधी सर्टिफिकेट लिए जाने के लिए कहा है।IMG 20250924 WA0056

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर विद्युत विभाग से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो और शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से बात की जाये तथा शिकायतकर्ता को निस्तारण से संतुष्ट किया जाये। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के सम्बंधित अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी नेडा को संयुक्त बैठक कर स्मार्ट मीटर एवं सोलर सिस्टम लगाये जाने के कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाये जाने की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने एयरपोर्ट रोड़ पर सभी रोड़ लाइटों को एक ही फीडर से क्रियाशील रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने खराब ट्रांसफार्मरों के लिए निर्धारित समयसीमा में ही बदले जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तारों को हटाये जाने हेतु बनायी गयी कमेटी की बैठक कराकर विद्युत तारों के सिफ्टिंग की कार्यवाही कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पानी की आपूर्ति हेतु बनायी गयी पानी की टंकियों के संचालन हेतु विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत कनेक्शन कराये जाने के निर्देश दिए है।

बैठक में मुख्य अभियंता श्री राजेश कुमार के द्वारा बताया गया कि दिनांक 24 एवं 25 सितम्बर को जनपद के समस्त खण्डीय कार्यालय विद्युत वितरण खण्ड पर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किए जाने हेतु विद्युत सेवा पर्व आयोजित किया गया है, इसमें विद्युत उपभोक्ताओं का त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों का सुधार, नये विद्युत संयोजन हेतु आवेदन, खराब मीटर बदलने का कार्य, टैरिफ बदलवाने का कार्य करने के साथ 1912 पर शिकायतों का पंजीकरण, रूफटॉफ सोलर योजना की जानकारी एवं स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी प्रदान की जायेगी।Prayagraj News: Instructions given to ensure strict compliance of electrical safety standards at Durga Puja pandals and other event venues.

इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री राजेश कुमार व श्री अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता श्री भरत सिंह एवं श्री लोकेश सिंह एवं समस्त अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayagraj News:इविवि में मनाया गया 138वां स्थापना दिवस समारोह प्रसिद्ध लोक गायिका पद्श्री मालिनी अवस्थी को प्रदान की गई ऑनरोस कॉजा की मानद उपाधि
Next: Prayagraj News: सभी विभाग समन्वय बनाकर मिशन शक्ति फेज 5 को सफल बनाएं

Advertisement:-

Sarv SAMAGRA CLASSES(SSC) के टेलीग्राम चैनल से जुड़ना ना भूलें.
TELEGRAM :: https://t.me/sarvsamagraclasses
==================================

"Admission Open for session "2024-25"

“Admission Open for session “2024-25”

==================================

 

LATEST VEDIO

CRICKET SCORE

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

Contact

Delhi Office Adress:

Shop No. 2, D/1617, Block E-57, Sunder Nagari North East Delhi- 110093

Chief Editor– Mr. Mahendra Kumar Nigam

Email –
info@janvadtimes.com
contact@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No –
+91-9410005202
+91-8532800012
+91-9058410405

Advertisment

[URIS id=106]

CRICKET SCORE

Citizen Opinion

[democracy id=”1″]

You may have missed

बेतिया में जिलाधिकारी की जनसुनवाई बैठक
  • Bihar News
  • Latest News

Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में सरकारी चापाकल मरम्मति अभियान
  • Breaking News

Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
बेतिया में बैंकर्स बैठक और CD Ratio समीक्षा
  • Breaking News

Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त

जनवाद टाइम्स 9 March 2026
पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता सड़क दुर्घटना
  • Breaking News

Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक

जनवाद टाइम्स 9 March 2026

Recent Posts:

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप

DELHI HEAD OFFICE

E 3/278 , E Block Nand Nagari
North East Delhi – 110093 , India

Email Address :
contact@janvadtimes.com
info@janvadtimes.com
janvadtimes@gmail.com

Contact No :

+91- 9410005202
+91- 8750445732

+91- 9058410405

About Us

r4w7z0

Important Links

REPOTER JOINING FORM
Download Form
Terms & Condition
Privacy Policy
Disclaimer

Recent Posts

  • Bihar News: जनसुनवाई में DM ने सुनीं 55 शिकायतें
  • Bihar News: खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण का CD Ratio 83%, DM सख्त
  • Bihar News: सड़क हादसे में अधिवक्ता दंपति की मौत, शोक
  • Bihar News: बिहार दिवस पर राजापाकर में ओलंपिक प्रतियोगिता
  • Bihar News: राजापाकर अंचल कार्यालय में हड़ताल से कामकाज ठप
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d