Bihar News-भारतीय वायुसेना के वारंट ऑफिसर रत्नेश कुमार का पार्थिव शरीर उनके घर पर पहुंचा

Bihar News- Mortal remains of Indian Air Force Warrant Officer Ratnesh Kumar reach his home
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

बिदुपुर /वैशाली

बिदुपुर के दिलावरपुर पश्चिमी स्थित आवास पर वायु सेना की एक टुकड़ी के जवानों द्वारा लाया गया एवं राजकीय सम्मान के साथ स्थानीय गणिनाथ घाट पर दाह संस्कार किया गया।

IMG 20250924 WA0135

वारंट ऑफिसर रत्नेश कुमार पंजाब के भटिंडा में पदस्थापित थे एवं गंभीर बीमारी की वजह से अचानक उनकी मृत्यु हो गई थी उन्हें एक पुत्र प्रियांशु एवं पुत्री प्रिया है एवं दोनों उच्च शिक्षण संस्थान में अध्यनरत हैं। वायु सेना के वारंट ऑफिसर रत्नेश कुमार के पार्थिव शरीर घर पर आते ही माहौल गमगीन हो गया एवं काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर अपने जवान को अंतिम विदाई देते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुखाग्नि पुत्र प्रियांशु कुमार ने दिया।

Bihar News- Mortal remains of Indian Air Force Warrant Officer Ratnesh Kumar reach his home

इस दुखद अवसर पर भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता आमोद कुमार शर्मा, प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी स्वच्छता विभाग संदीप कुमार, भाजयुमो वैशाली दक्षिणी जिला प्रवक्ता राहुल सिंह,संजीव सिंह, सुबोध कुमार,प्रो प्रमोद कुमार शर्मा, सुनील शर्मा, मनोज कुमार, संतोष कुमार, प्रभात कुमार शर्मा, सुजीत कुमार, दिनेश कुमार शर्मा,दीपक कुमार, हर्ष पाण्डेय, लट्टू, रवि,प्रिंस,चुनचुन,सिद्धु,अमन एवं सुरज कुमार सहित काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय के साथ अंतिम सलामी दी तथा राजकीय सम्मान के साथ वायु सेना के जवानों ने फायरिंग कर सलामी देते हुए पार्थिव शरीर का तिरंगा पुत्र प्रियांशु कुमार को सौंपा।

Trending News