Bihar News नगर निगम क्षेत्र की साफ सफाई में सफाई मित्रों और कार्यालय कर्मियों के स्वास्थ की जांच और उपचार हमारी जिम्मेदारी: गरिमा

Bihar News It is our responsibility to check the health and treat the sanitation workers and office staff in the cleanliness of the Municipal Corporation area: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
नगर निगम के सम्राट अशोक भवन के सभागार में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत नगर निगम स्वच्छता मित्रों और कार्यालय कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। इसकी शुरुआत करते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए “स्वच्छता ही सेवा” जैसे महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत हुई है। यह अभियान महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में समाज को प्रेरित करने के लिए चलाया गया है।

Bihar News It is our responsibility to check the health and treat the sanitation workers and office staff in the cleanliness of the Municipal Corporation area: Garimaमहापौर श्रीमति सिकारिया ने कहा कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने वाले सफाई मित्रों और कार्यालय कर्मियों के स्वास्थ की जांच और उपचार हमारी जिम्मेदारी है। महापौर श्रीमति सिकारिया ने कहा कि तो आइए स्वच्छता ही सेवा अभियान में हिस्सा लें व स्वस्थ, स्वच्छ और सतत भविष्य की ओर अग्रसर हों। दो दिवसीय सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के रूप में निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन नगर निगम कार्यालय परिसर के सम्राट अशोक भवन में किया गया। कैंप में सफाई मित्रों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की जांच के लिए डॉक्टर, पैरामेडिक्स एवं एएनएम को प्रतिनियुक्त किया गया था। जिनके द्वारा स्वास्थ्य जांच के साथ बीमार कर्मियों के बीच दवा का भी वितरण किया गया।

Bihar News It is our responsibility to check the health and treat the sanitation workers and office staff in the cleanliness of the Municipal Corporation area: Garima

कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त, अन्य पदाधिकारी, कर्मी, सफाई मित्र आदि शामिल रहे।

Trending News