Bihar News-प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में दुर्गा जी की मूर्ति बनाने का सिल सिला जारी है

Bihar News - The process of making Durga idols continues in various parts of the district.
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर  /वैशाली

आगामी 2 अक्टूबर को होने वाले दुर्गा पूजा को ले मूर्ति के कलाकार माता दुर्गा की प्रतिमा बनाने में जोर-जोर से लगे हैं. समय नजदीक आ रहा है मूर्ति निर्माण कार्य एवं रंग रोगन कार्य कलाकार जोर शोर से कर रहे हैं।

Bihar News - The process of making Durga idols continues in various parts of the district.

राजापाकर प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर पुरानी बाजार हाई स्कूल चौक ,भुवनेश्वर चौक, रविवार  चौक, शनिचर  हाट चौक पर भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं. वहीं भव्य माता दुर्गा की मूर्ति भी बनाई जा रही है .प्रखंड क्षेत्र में एकमात्र हाई स्कूल राजापाकर के बगल में अन्य साल की भांति इस बार भी रावण का पुतला आगामी दशमी दिन को 7 बजे दहन किया जाएगा. रावण का पुतला बनाने में भी कारीगर जोर-शोर से लगे हैं. बास बल्ले की कटाई छटाई कारीगर रावण की मूर्ति को अंतिम रूप देने में जोर-शोर से लगे हैं. वही सभी पूजा पंडालो में पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है।

Bihar News - The process of making Durga idols continues in various parts of the district.

हाई स्कूल चौक पर रावण के पुतला दहन कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा जिला से व्यापक पुलिस बल की तैनाती भारी भीड़ को देखते हुए की जाएगी .वहीं भारी भीड़ को देखते हुए राजापाकर बाजार के सभी मुख्य रोड पर पुलिस प्रशासन द्वारा बास से बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि लोग शांतिपूर्ण बिना अलरोध के मेले का भ्रमण कर सके.

Trending News