Prayagraj News:विश्व स्वच्छता दिवस पर वृहद घाट पर स्वच्छता अभियान का आयोजन

Prayagraj News: Cleanliness drive organized at Vrihad Ghat on World Cleanliness Day
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज विश्व स्वच्छता दिवस* के अवसर पर जिला गंगा समिति प्रयागराज, नगर निगम, गंगा टास्क फोर्स तथा स्वच्छ कर्मियों के सहयोग से सरस्वती घाट पर जन-जागरूकता एवं वृहद साफ-सफाई अभियान आयोजित किया गया।

IMG 20250921 WA0123कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी संजय ममगई, जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह, सूबेदार बलराम एवं आईसी हेड कृष्णा कुमार मौर्य उपस्थित रहे।अभियान के दौरान सभी संस्थानों की टीमों द्वारा घाट पर फैले कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक, पॉलीथिन आदि को एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। सफाई के दौरान स्वच्छ कर्मियों ने झाड़ू लगाकर सीढ़ियों, घाट व आसपास की झाड़ियों में फंसे कचरे को हटाया तथा प्लास्टिक को अलग करके उसका निपटान किया ।इस अवसर पर जोनल अधिकारी ने सफाई के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि स्वच्छ घाट न केवल गंगा और सरस्वती नदी के जल को प्रदूषण से बचाते हैं, बल्कि जलजनित रोगों की रोकथाम, जैव विविधता के संरक्षण और धार्मिक व पर्यटन महत्व को बनाए रखने के लिए भी आवश्यक हैं। डीपीओ एशा सिंह ने कहा स्वच्छता ही सेवा अभियान द्वारा लोगों को संदेश दिया गया कि वे कूड़ा-कचरा घाटों पर न फेंकें और प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करें ताकि गंगा और उसकी सहायक नदियों का सौंदर्य और स्वच्छता बनी रहे।

Prayagraj News: Cleanliness drive organized at Vrihad Ghat on World Cleanliness Day

अंत में कृष्णा मौर्या द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Trending News