Prayagraj News:मण्डलायुक्त ने पितृपक्ष की अमावस्या तिथि के दृष्टिगत संगम क्षेत्र का भ्रमणकर घाटों पर साफ-सफाई का लिया जायजा

Prayagraj News: The Divisional Commissioner visited the Sangam area in view of the Amavasya date of Pitru Paksha and took stock of the cleanliness on the ghats.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल शनिवार को संगम क्षेत्र का भ्रमणकर दशाश्वमेध घाट, रामघाट तथा अन्य घाटों पर पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर संगम क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा किए जाने वाले श्राद्धकर्म के दृष्टिगत घाटों पर की गयी व्यवस्थाओं इत्यादि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, शौचालय, चेंजिंग रूम सहित अन्य सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त श्री सांई तेजा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।IMG 20250921 WA0134

तत्पश्चात मण्डलायुक्त ने मेला प्राधिकरण सभागार में बैठक करते हुए माघ मेला हेतु विभागों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की तैयारियों के बारे में विभागवार विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीडब्लूडी, विद्युत, सिंचाई, स्वास्थ्य, जल निगम तथा मेला प्राधिकरण के द्वारा कराये जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी सम्बंधित विभागों को माघ मेला के दृष्टिगत कराये जाने वाले कार्यों की सभी तैयारियों को समय से प्रारम्भ किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सिंचाई विभाग, पीडब्लूडी विभाग व अन्य महत्वपूर्ण विभागों को माघ मेला में कराये जाने वाले कार्यों हेतु टेण्डर की कार्यवाही समय से पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या के आधार पर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थायें उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की तैयारियां अभी से शुरू कर दें।

मण्डलायुक्त ने लेटे हनुमान जी मंदिर कॉरिडोर के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए निर्माणाधीन कार्यो को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में पानी हटने के बाद जमीन के समतलीकरण आदि कार्यों के बारे में अभी से योजना बनाकर समय से समतलीकरण की कार्रवाई कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने मेला क्षेत्र में पानी हटने के बाद साफ-सफाई के कार्य को और तेजी से कराये जाने के लिए कहा है। बैठक में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने नगर निगम, पीडब्लूडी एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के द्वारा महाकुम्भ-2025 में बनायी गयी सड़कों, जिनमें जहां कहीं मरम्मत की आवश्यकता है, उन्हें ठीक कराये जाने के लिए कहा है।Prayagraj News: The Divisional Commissioner visited the Sangam area in view of the Amavasya date of Pitru Paksha and took stock of the cleanliness on the ghats.

बैठक में अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद प्रसाद ने मण्डलायुक्त को पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से माघ मेले में की जाने वाली तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए महाकुम्भ-2025 में कराये गये कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री सांई तेजा, उपजिलाधिकारी श्री विवेक शुक्ला, उपजिलाधिकारी श्री अभिनव पाठक सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News