Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews स्वच्छता का संकल्प, मतदान का प्रण

जनवाद टाइम्स 20 September 2025
Bihar News: A pledge for cleanliness, a pledge to vote
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
पश्चिम चम्पारण जिले में आज स्वच्छोत्सव 2025 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार ने स्वच्छता और मतदाता जागरूकता को एक साथ जोड़ते हुए स्वच्छता और मेरा वोट–मेरा अधिकार का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छता के महत्व और लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को रेखांकित करते हुए कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी ली और लोगों को प्रेरित किया।

Bihar News: A pledge for cleanliness, a pledge to vote

श्री कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी आदत बना ले। इसी तरह लोकतंत्र की मजबूती भी तभी सुनिश्चित होगी जब हर पात्र मतदाता मतदान में भाग लेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगामी चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी न फैलाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही उन्हें यह भी शपथ दिलाई गई कि वे मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान और मतदाता जागरूकता को जोड़कर समाज में एक नया और सकारात्मक संदेश देने की इस पहल की सराहना की जा रही है।

Bihar News: A pledge for cleanliness, a pledge to vote

इस अवसर पर माननीया महापौर, नगर निगम बेतिया, श्रीमती गरिमा देवी सिकरिया, अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण सहित अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र, निदेशक, डीआरडीए, अरुण प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती नगमा तबस्सुम, एनईपी, पुरुषोत्तम द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 : बेतिया समाहरणालय में स्वच्छोत्सव कार्यक्रम आयोजित
Next: Bihar News परसौनी पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर खतईत एवं प्रबंधक सोनू कुमार के विरूद्ध गोबर्धना थाने में प्राथमिकी दर्ज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.