Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews बगहा के धनहा थाना क्षेत्र चेतराम अंतर्गत छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, दारोगा गंभीर रूप से घायल, सर्विस पिस्तौल और मोबाइल लूटे

जनवाद टाइम्स 20 September 2025
Bihar News: Police team attacked during raid in Chetram area of ​​Dhanaha police station in Bagaha, sub-inspector seriously injured, service pistol and mobile looted.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
बगहा पुलिस जिला के धनहा थाना क्षेत्र के दहवा गांव में गुरुवार रात करीब नौ बजे वारंटी की गिरफ्तारी के लिए की गई छापेमारी के दौरान बिहार और उत्तर प्रदेश की संयुक्त पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया।Bihar News: Police team attacked during raid in Chetram area of ​​Dhanaha police station in Bagaha, sub-inspector seriously injured, service pistol and mobile looted.

हमले में धनहा थाना के सब-इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे बड़ी बात यह रही कि हमलावरों ने एसआई प्रमोद कुमार की सर्विस पिस्तौल और मोबाइल फोन छीन लिया।

जानकारी के मुताबिक, यूपी के कुशीनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि दहवा गांव में एक वारंटी छिपा हुआ है। इसके आधार पर कुशीनगर पुलिस ने बगहा पुलिस जिले के धनहा थाना से सहयोग लिया और संयुक्त टीम बनाकर रुस्तम अंसारी के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रुस्तम अंसारी, उसके परिजन और गुर्गों ने अचानक पुलिस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने पुलिसकर्मियों को बेरहमी से पीटा।

हमले में एसआई प्रमोद कुमार के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं तथा उनके कान से लगातार खून बहने लगा। घायलावस्था में उन्हें पहले दहवा सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।Bihar News: Police team attacked during raid in Chetram area of ​​Dhanaha police station in Bagaha, sub-inspector seriously injured, service pistol and mobile looted.

बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि यूपी के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक वारंटी की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त टीम गई थी। इस दौरान वारंटी और उसके सहयोगियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और एसआई की सर्विस पिस्तौल तथा मोबाइल फोन भी छीन लिया। एसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: समाजवादी पार्टी विधानसभा इकाई करछना के कार्यकर्ताओं ने विधायक के नेतृत्व में 10 सूत्रीय ज्ञापन उप जिला अधिकारी अधिकारी महोदय को सोपा
Next: Bihar News स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 : बेतिया समाहरणालय में स्वच्छोत्सव कार्यक्रम आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.