Prayagraj News: त्रीदिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का अंतिम दिवस का आयोजन संपन्न

Prayagraj News: The final day of the three-day state-level Divyang exhibition and workshop concluded.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

’’राज्य निधि योजनान्तर्गत’’ दिव्यांगजनों के हितार्थ स्वैच्छिक संस्था श्री कामता प्रसाद सेवार्थ ट्रस्ट, प्रयागराज द्वारा ’’उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज’’ में दिनांक 17 से 19 सितम्बर, 2025 तक आयोजित त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग कौशल प्रर्दशनी एवं कार्यशाला के तीसरे व अन्तिम दिन दिनांक 19.09.2025 को श्री प्रवीण कुमार पटेल, माननीय सांसद, फूलपुर, श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, माननीय महापौर, नगर निगम, प्रयागराज द्वारा विभागीय विद्यालयों/संस्थाओं/स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा दिव्यंाग कौशल प्रर्दशनी में दिव्यांगजन/बच्चों द्वारा किये गये आविष्कार, उत्पाद एवं उनके द्वारा निर्मित पोस्टर चित्रकला, विशिष्ट सामग्रियों के लगे स्टाल एवं प्रस्तुत व्याख्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि का अवलोकन किया गया साथ ही 10 एम0आर0 किट दिव्यांग बच्चों को वितरित किया गया।Prayagraj News: The final day of the three-day state-level Divyang exhibition and workshop concluded.

प्रदर्शनी में प्रथम विजेता के रूप में ’’01. आंगन वाड़ी केन्द्र, महिला कल्याण विभाग को गोद भराई, 02. आर्ट गैलरी में जगदगुरू रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट 03. सांस्कृतिक कार्यक्रम में ’’उ0प्र0 मूक-बधिर विद्यालय, प्रयागराज को चुना गया। इसके अतिरिक्त दिव्यांग कौशल प्रदर्शनी में लगे सभी कार्मिकों को अच्छंे/सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।Prayagraj News: The final day of the three-day state-level Divyang exhibition and workshop concluded.

 

अन्त में श्री अश्वनी कुमार पटेल प्रबन्धक, श्री कामता प्रसाद सेवार्थ ट्रस्ट, प्रयागराज द्वारा श्री स्वतंत्र देव सिंह, माननीय मंत्री, जल शक्ति विभाग, श्री नरेन्द्र कश्यप, माननीय मंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, श्री प्रवीण कुमार पटेल, माननीय सांसद फूलपुर, श्री गणेश केसरवानी, माननीय महापौर नगर निगम प्रयागराज, श्री गुरू प्रसाद मौर्य मा0 विधायक, फाफामऊ, प्रयागराज अन्य माननीय जन प्रतिनिधियों, सम्मानित आगंतुकोे एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उपस्थित सम्मानित श्री अभय कुमार श्रीवास्तव उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज, श्री अशोक कुमार गौतम जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रयागराज का आभार व्यक्त करते हुए त्रिदिवसीय ’’दिव्यंाग कौशल प्रर्दशनी’’ की समाप्ति की घोषणा की गयी।

 

Trending News