Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow News:जनसेवा को समर्पित उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य, पीलीभीत में विकास की नई राहें खोलने के लिए कटिबद्ध

जनवाद टाइम्स 20 September 2025
Lucknow News: Deputy Chief Minister Keshav Maurya, dedicated to public service, is committed to opening new avenues of development in Pilibhit.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को पीलीभीत पहंचे। राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, श्री संजय सिंह गंगवार, एमएलसी डाॅ. सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष सजीव प्रताप सिंह, विधायकगणों, अन्य जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उन्होंने 13 मील ग्राम बकैनिया पूरनपुर पहुंचकर साक्षी फाउण्डेशन श्री गुरू आशीष आश्रम में स्वामी श्री प्रेम सुगन्ध महाराज की से भेंट की। तदोपरान्त गांधी सभागार पहुंचकर जनपद स्तरीय समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वारा पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, कृषि, वन, शिक्षा, राजस्व, सेतु निगम सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गौ आश्रय स्थलों की जानकारी प्राप्त करते हुये विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में संरक्षित करने के निर्देश दिये। उन्होंने गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुये कहा कि गोचर भूमि को चिन्हित कर उसमें नैपियर घास लगाई जाये तथा गौवंश के खाने- पीने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि पूरनपुर-बरेली मार्ग, पूरनपुर-खटीमा मार्ग सहित अन्य मार्गों के निर्माण कार्य को ससमय पूरा किया जाये। गोमती उद्गम स्थल, शारदा सागर डैम व अन्य स्थानों को चिन्हित कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने सम्बन्धी प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नहरों की सिल्ट सफाई कार्य कराने हेतु निर्देशित किया तथा नदियों से हुए काटन के कारण हुए नुकसान का सर्वे कराकर गांवों में कैम्प लगाकर मुआवजा वितरित किए जाने के निर्देश दिए।

IMG 20250920 WA0025
उप मुख्यमंत्री ने नगर पालिका/नगर पंचायतों में सीवेज की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर पुराने पुलों का सर्वे कराते हुए कार्ययोजना बनाई जाए। नगर पालिका बीसलपुर में काशीराम आवास का आवंटन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि आवासों का सदुपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन चीनी मिलों द्वारा अभी तक किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया गया है, किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने डीएफओ को निर्देशित करते हुये कहा कि जंगल के किनारे जहां तार फेसिंग नहीं है, उन स्थानों पर तत्काल तार फेसिंग कराई जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां अण्डरपास या आरओबी की आवश्यकता है, उन स्थानों को चिन्हित करते हुये प्रस्ताव भेजा जाए। राजस्व से जुडे़ मामलों की जानकारी प्राप्त करते हुए अभियान चलाकर पैमाइश का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस व ग्राम चैपाल में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापरक व त्वरित निस्तारण किया जाये तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों में औपचारिकता न निभाऐं, समस्या का समुचित समाधान करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेते हुए नये धान क्रय केन्द्र खोले जाए। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत उन्होंने निर्देशित किया कि अधिकारी हर घर नल से जल पहुंचाया जाना तथा पाइप लाइन डालने के बाद सड़क पूर्ण रूप से दुरूस्त कराया जाना सुनिश्चित करें। विद्युत उपलब्धता, विद्युत सप्लाई, समय से खराब ट्रांसफार्मर बदला जाना, विद्युत बिल में त्रुटि में सुधार सम्बन्धी बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि नई विद्युत लाईन के निर्माण कार्य में निर्धारित मानक के अनुरूप कार्य कराया जाये। खाद की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारु पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जाये, साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि बच्चों की यूनीफार्म स्वयं सहायता समूहों से खरीदने हेतु उनके अभिभावकों को प्रेरित किया जाये। मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जाए ताकि प्रदेश को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाया जा सके। उप मुख्यमंत्री द्वारा गांधी सभागार परिसर में सूक्ष्म, लघु एव मध्यम उद्यम विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन व स्वास्थ्य विभाग के स्टालों का देखा।

IMG 20250920 WA0029
उप मुख्यमंत्री जी द्वारा गांधी सभागार में 05 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व 06 टी.बी. मरीजों को पोषण पोटली वितरित की तथा महिलाओं की गोद भराई की गई। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री को जनपद की पहचान बाॅसुरी व भगवान की प्रतिमा भेंट की गई।
बैठक के अन्त जिलाधिकारी ने आश्वस्त करते हुये कहा कि आपके द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।

Lucknow News: Deputy Chief Minister Keshav Maurya, dedicated to public service, is committed to opening new avenues of development in Pilibhit.
कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री (पीलीभीत) कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग उ0प्र0 श्री बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, श्री संजय सिंह गंगवार, एमएलसी डाॅ. सुधीर गुप्ता, सजीव प्रताप सिंह, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानन्द, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, विधायक बीसलपुर, चेयरमेन आस्था अग्रवाल, चेयरमेन पूरनपुर अन्य जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक व जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Lucknow News:सरकार और मीडिया लोकतंत्र के सहयात्री हैं -श्री केशव प्रसाद मौर्य
Next: Lucknow News:भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के 121 पंजीकृत राजनैतिक दलों को सूची से हटाया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.