Lucknow News:सरकार और मीडिया लोकतंत्र के सहयात्री हैं -श्री केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow News: Government and media are companions of democracy - Shri Keshav Prasad Maurya
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार और मीडिया लोकतंत्र के सहयात्री हैं। लोकतन्त्र को मजबूत करने मे मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।सरकार और जनता के बीच संवाद को सार्थक और सकारात्मक बनाने में मीडिया का योगदान अनुपम है।मीडिया बन्धु अपनी ऊर्जा और सामर्थ्य का उपयोग भारत को और मजबूत, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में करें।विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश बनाने
तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने मे मीडिया की
भूमिका सर्वोपरि रहेग। श्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका के संस्थापक
कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे लखनऊ विश्वविद्यालय मे आयोजित राजस्थान पत्रिका की-नोट
(KEYNOTE) भारतीय लोकतन्त्र मे मीडिया की भूमिकाःअवसर और चुनौतियां विषय पर आयोजित सेमिनार को सम्बोधित कर रहे थे।IMG 20250920 WA0035

इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर
प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना
व उप मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मे विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना सहित सभी अतिथियों का भव्य व शानदार स्वागत किया गया।IMG 20250920 WA0034

अपने ओजस्वी, प्रेरक व सारगर्भित उद्बोधन मे
श्री मौर्य ने कहा कि प्रत्येक भारतीय के रोम- रोम मे लोकतंत्र रचा बसा है। उन्होंने भारतीय लोकतन्त्र की खूबियो,और लोकतन्त्र को मजबूत बनाये रखने के लिए भारतीय जनमानस के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करते हुये कहा कि जब- जब देश के सामने चुनौतियां आयीं, समाज के सभी स्तम्भो,पत्रकारो व मीडिया संस्थानो द्वारा भरपूर सहयोग दिया
गया। लोकतंत्र की गरिमा, महिमा व महत्व को हर व्यक्ति समझता है। आपातकाल के दौरान भी मीडिया अपनी भूमिका निभाने मे डिगा नही, बल्कि समाज को जागृत व सचेत करने मे हमेशा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने हेतु
सरकारी प्रयासो की जानकारी देते हुये स्वदेशी वस्तुओं के अपनाने पर बल दिया। उन्होंने सेवा पखवाड़ा व विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश के बारे मे भी महत्वपूर्ण विचार प्रकट किये।

Lucknow News: Government and media are companions of democracy - Shri Keshav Prasad Maurya
इस अवसर पर राजस्थान पत्रिका के समूह सम्पादक गुलाब कोठारी, लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 मनुका CT खन्ना, समाजसेवी रेणुका टण्डन सहित अन्य गणमान्य लोग, मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Trending News