Bihar News-जंदाहा एनएच 322 पर राजापाकर प्रखंड के बभनी मठ स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार को दोपहर में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई
संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली
मृतक की पहचान जंदाहा प्रखंड के महिसौर थाना क्षेत्र के डीह बुचौली निवासी जनार्दन सिंह का 50 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार सिंह के रूप में हुई है।
पप्पू कुमार सिंह हाजीपुर के सेंट जोंस एकेडमी में सिनियर टीचर थे और महिला विकास मंच से भी जुड़े हुए थे। घटना उस समय हुई जब वे जंदाहा के डीह बुचौली से पटना जा रहे थे।हादसे के बाद उनकी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया. जहाँ से परिजनों को सौंपकर उनके पैतृक गांव डीह बुचौली जंदाहा ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजापाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से जानकारी ली. सड़क हादसे के बाद एनएच 322 पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और कई घंटे तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों और पुलिस की पहल पर जाम हटाया जा सका।