Bihar News- राजापाकर प्रखंड में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित, धान की फसल को मिली राहत

Bihar News- राजापाकर प्रखंड में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित, धान की फसल को मिली राहत
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर/वैशाली।

राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जगह-जगह सड़कों और पगडंडियों पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना भी कठिन हो गया है।

Bihar News- राजापाकर प्रखंड में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित, धान की फसल को मिली राहत

हालांकि, इस बरसात ने धान की फसल को बड़ी राहत दी है। एक सप्ताह पहले तक किसान अपने धान के खेतों में सिंचाई के लिए पानी खरीदने को मजबूर थे। लेकिन समय पर हुई इस वर्षा ने किसानों के लाखों रुपये की बचत कर दी।

किसान अब अपने खेतों में यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं ताकि धान की फसल हरी-भरी बनी रहे और जो धान अभी फूट रहे हैं, उन्हें पोषण मिल सके।

ग्रामीण किसानों अनिल कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, सीताराम सिंह, भगवान राम, दीपक दास, मुख्तार सिंह आदि ने बताया कि यह वर्षा उनके लिए संजीवनी साबित हुई है।

Trending News